भोपाल
बीएचईएल के कस्तूरबा चिकित्सालय का 57वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव सिंह कार्यपालक निदेशक बीएचईएल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीके सिंह महाप्रबंधक मौजूद थे । इस अवसर पर कस्तूरबा चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमती अल्पना तिवारी भी मौजूद थीं । चिकित्सालय दिवस समारोह के उपलक्ष्य में श्री सिंह ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा चिकित्सालय परिवार के सभी सदस्यों को चिकित्सालय दिवस की बधाई दी । कार्यक्रम में चिकित्सालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था । कार्यक्रम का संचालन तथा आभार डॉ. श्रीमती रिम्मी ने किया ।
