6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपाल'सांता क्लास को सांता कुंज भेज दिया जाए...' बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री...

‘सांता क्लास को सांता कुंज भेज दिया जाए…’ बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान

Published on

कटनी ,

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में आ गए हैं. 25 दिसंबर यानी क्रिसमस-डे पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज सांता क्लॉस को सांता कुंज भेज दिया जाए. आज सांता क्लॉस आएगा और टॉफी लाएगा ठठरी के बंधे हरो. वो (ईसाई) दो प्रतिशत हैं, जब वो रामनवमी नहीं मना सकते, तो हम 98 प्रतिशत क्रिसमस क्यों मनाएं? मध्य प्रदेश के कटनी में एक आश्रम का भूमि पूजन करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ‘दिव्य दरबार’ को लेकर कहा, पर्चा तो एक बहाना है. असलियत भारत के हिंदुओं को जगाना है.

वहीं, शास्त्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा, हम किसी की बुराई नहीं कर रहे और हम किसी धर्म के विरोध में नहीं हैं, हम सिर्फ अपने धर्म का प्रचार कर रहे हैं. अब चाहे किसी को किसी को बुरा लगे या मिर्ची लगे. जिसको बुरा लगे खाज-खुजली हो, दवा-पाउडर फ्री में लगाओ. लेकिन हम छोड़ेंगे नहीं. जब तक प्राण रहेंगे, सनातन और राम नाम का झंडा गाड़ कर रहेंगे. बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री कुठला क्षेत्र में बनने जा रहे बागेश्वर धाम आश्रम का भूमिपूजन करने आज सुबह कटनी पहुंचे थे. भूमि पूजन कार्यक्रम में भारी संख्या में दर्शनार्थियों का जन सैलाब उमड़ा रहा.

विख्यात कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखाई दिए. धीरेंद्र शास्त्री ने आश्रम के भूमि पूजन में पूजा-अर्चना की. बाबा बागेश्वर ने मंच पर पहुचकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया. बाबा बागेश्वर ने धर्म प्रेमी जनता को धर्म का पाठ पढ़ाया. इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगते रहे. भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस प्रशासन ने भारी सुरक्षा चाक चौबंद व्यवस्था की थी. (रिपोर्ट:- अमर ताम्रकार)

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this