8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयमनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी प्रियंका गांधी की मुश्किलें, ED की चार्जशीट...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ी प्रियंका गांधी की मुश्किलें, ED की चार्जशीट में आया नाम

Published on

नई दिल्ली

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने जो चार्जशीट दायर की है। उसमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नाम भी है। ईडी का कहना है कि प्रियंका गाधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली के एक रियल एस्टेट एजेंट से हरियाणा में जमीन खरीदी और उसे सीसी थम्पी को बेच दी थी।

क्या है मामला
जिस केस में प्रियंका गांधी का नाम आया है। वो फरीदाबाद के जमीन खरीदने और बेचने का मामला है। दरअसल साल 2005-2006 में बीच फरीदाबाद के अमीपुर गांव में रॉबर्ट वाड्रा ने करीब 4018 एकड़ जमीन खरीदी थी। जिसे 2010 में उसी प्रोपर्टी डीलर पाहवा को बेच दी। बिल्कुल इसी तरह से प्रियंका गांधी ने 2006 में पाहवा से जमीन खरीदी थी और 2010 में पाहवा को बेच दी। इस मामले में सबसे दिलचस्प बात ये है कि पाहवा और थंपी बेहद करीबी हैं। उनके थंपी को भी अमीपुर में जमीन खरीदवाई थी। बता दें कि सीसी थंपी भगोड़े संजय भंडारी का करीबा है। जिस ईडी की विशेष अदालत ने 2020 में ही भगोड़ा घोषित कर दिया था।

कौन है संजय भंडारी
संजय भंडारी को विदेशी गाड़ियों का सौदागर कहा जाता है। संजय भंडारी पहले लग्जरी गाड़ियों को विदेश से भारत लाता था और दिग्गजों को बेच देता था। इसी बिजनेस के दौरान उसकी राजनीति के लोगों से पहचान हुई। जिसके बाद वो हथियारों की दलाली करने लगा।संजय भंडारी को साल 2020 को ईडी की विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। दरअसल 1 जून 2020 को ईडी ने संजय भंडारी की 3 कंपनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जिसके बाद ही उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। बता दें कि अभी तक संजय भंडारी की 26.55 करोड़ की संपत्ति को एजेंसी ने जब्त कर लिया है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...