6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआर्मी के पायलट ने Aliens के साथ बिताए तीन महीने, जो हुआ...

आर्मी के पायलट ने Aliens के साथ बिताए तीन महीने, जो हुआ कल्पना से परे है

Published on

नई दिल्ली,

एलियंस को लेकर हमेशा से तमाम तरह के दावे किए जाते रहे हैं. लेकिन कभी किसी दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन जब किसी सम्मानीय पद पर बैठा शख्स ही दावा कर दे, तो लोगों का उस दावे पर यकीन बढ़ जाता है.कुछ ऐसा ही अमेरिकी सेना के पूर्व हेलीकॉप्टर पायलट ने किया था.उसने कहा कि वो 92 दिन यानी करीब 3 महीने एलियंस के साथ बिताकर लौटा है. वहां उसके साथ क्या कुछ हुआ, उसने इसकी जानकारी भी दी.ये घटना उनके साथ बचपन में हुई थी.

एलेक्स कोलियर ने ये भी कहा कि 1980 के दशक में वो दूसरी बार Andromedians नाम की एलियन की प्रजाति के संपर्क में आए.उन्होंने सपनों के जरिए उनसे बात की. उनकी दो एलियंस से मुलाकात हुई थी. वो इससे पहले 1960 के दशक में एलियंस के संपर्क में आए थे.एलेक्स ने कहा कि तब वो अपने दादा के घर पर कजिन्स के साथ लुका छिपी खेल रहे थे.

जब वो मक्के के खेत में जाकर छिपे, तो उनके साथ ये घटना हुई.उन्हें इतना याद है कि वो वहां सो गए थे. जब आंख खुलीं तो स्पेसशिप में थे. यहां उन्हें एलियंस के साथ बातचीत करने के लिए एक बेल्ट पहनाई गई.वो यहां तीन महीने तक रहे.एलेक्स ने ये भी बताया कि इस दौरान एलियंस ने उनके साथ अच्छी तरह व्यवहार किया. उन्होंने अपनी संस्कृति और इतिहास के बारे में बताया.

इन तीन महीने में उन्हें कई ग्रह और डायमेंशन की यात्रा कराई गई. जिसके बाद उन्हें वापस उनके दादा के घर पर छोड़ दिया गया. किसी को इस दौरान उनकी गैर मौजूदगी की भनक तक नहीं लगी.साल 2007 में एक वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान शख्स ने कहा कि यूनिवर्स बहुत बड़ा है, इसमें इंसान अकेले नहीं हैं.उन्होंने ये भी कहा कि अपने दावों को साबित करने के लिए उनके पास वीडियो, फोटोग्राफ और डॉक्यूमेंट्स हैं. लेकिन उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इन्हें पेश नहीं किया है.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...