6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास ने इजरायल को भेजा युद्धविराम का प्रस्ताव, सभी बंधकों को छोड़ने...

हमास ने इजरायल को भेजा युद्धविराम का प्रस्ताव, सभी बंधकों को छोड़ने को तैयार, 4 महीने बाद गाजा में होगी शांति?

Published on

गाजा

हमास ने गाजा में 135 दिनों के लिए युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है। इसमें कहा गया है कि सभी बंधकों को मुक्त कर दिया जाएगा। साथ ही इस्राइल गाजा पट्टी से अपने सैनिकों को वापस ले ले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्ताव में यह भी है कि युद्ध की समाप्ति पर एक समझौता किया जाएगा। आतंकवादी समूह का यह प्रस्ताव कतर और मिस्र के मध्यस्थों की ओर से पिछले सप्ताह भेजे गए प्रस्ताव के बाद आया है। कतर और मिस्र के मध्यस्थों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को इस युद्ध को रोकने के लिए अब तक का सबसे बड़ा राजनयिक प्रयास माना जाता है।

हालांकि, इससे पहले इस्राइल कह चुका है कि जब तक हमास का सफाया नहीं हो जाता, वह गाजा से अपने सैनिकों को नहीं हटाएगा। इस्राइल ने एक बयान जारी कर गाजा में हमास की हिरासत में 136 बंधकों में से 31 की मौत की पुष्टि की है।

युद्धविराम को तीन चरणों में बांटने का प्रस्ताव
हमास के प्रस्ताव में इस युद्धविराम की परिकल्पना 45-45 दिनों के तीन चरणों में की गई है। आतंकवादी समूह हमास सात अक्टूबर को पकड़े गए बाकी इस्राइली बंधकों को फलीस्तीनी कैदियों से बदलेंगे। वहीं, गाजा का पुनर्निर्माण शुरू हो जाएगा, साथ ही इस्राइली सेना पूरी तरह से वापस चली जाएगी। इसमें यह भी है कि शवों का आदान-प्रदान भी किया जाएगा। हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य इज्जत अल-रेशिक ने पुष्टि की है कि प्रस्ताव कतर और मिस्र के माध्यम से इस्राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका को भेज दिया गया था।उन्होंने बताया कि हम अपने फलीस्तीनी लोगों के खिलाफ आक्रामकता को रोकने और पूर्ण और स्थायी युद्धविराम के साथ-साथ राहत, सहायता, आश्रय और पुनर्निर्माण प्रदान करने के लिए सकारात्मक भावना से काम करने के इच्छुक हैं।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...