6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचेतावनी... दुनिया ने महसूस की सबसे गर्म जनवरी, अभी तो आग बरसना...

चेतावनी… दुनिया ने महसूस की सबसे गर्म जनवरी, अभी तो आग बरसना बाकी

Published on

ब्रसेल्स,

दुनिया ने अभी-अभी सबसे गर्म जनवरी का महीना महसूस किया है. जलवायु परिवर्तन की वजह से लगातार गर्मी बढ़ रही है. अभी और आग बरसने वाली है. यह खुलासा यूरोपियन यूनियन कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) के वैज्ञानिकों ने किया है. इसके पहले 2020 की जनवरी गर्म थी. C3S लगातार 1950 गर्म तापमान का रिकॉर्ड रख रही है.

पिछला साल मानव इतिहास का सबसे गर्म साल था. उसके ठीक बाद जनवरी 2024 ने भी सबसे गर्म होने का रिकॉर्ड बना दिया. इस बढ़ी हुई गर्मी की मुख्य वजह इंसानों द्वारा किए जा रहा जलवायु परिवर्तन है. साथ ही इसमें मुख्य भूमिका अल-नीनो निभा रहा है. इससे पूर्वी प्रशांत महासागर का तापमान बढ़ा हुआ है. वहीं से दुनिया का मौसम बदल रहा है.

C3S की डिप्टी डायरेक्टर समांथा बर्गीस ने कहा कि पिछले साल जून से जितने भी महीने आए वो सब के सब गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रहे थे. हर महीना 2022 के उसी महीने से गर्म था. सिर्फ इतना ही नहीं, प्री-इंडस्ट्रियल काल की तुलना में पिछले 12 महीने 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान था.

ये साल होगा पांच सबसे गर्म साल में शामिल, 99% संभावना
समांथा ने कहा कि तत्काल ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम करना ही इसका एक इलाज है. नहीं तो दुनिया और गर्म होती चली जाएगी. अमेरिका के वैज्ञानिकों ने भी कहा था कि इस साल भी भयानक गर्मी पड़ेगी. 99 फीसदी संभावना है कि यह साल भी पांच सबसे गर्म साल में एक हो. पिछले महीने अल-नीनो कमजोर पड़ना शुरू हुआ है.

मौका है ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन तुरंत रोकना होगा
इसका मतबल ये है कि इस साल के अंत तक ला-नीना यानी ठंड वाला मौसम आना शुरू होगा. प्रशांत महासागर ठंडा होने लगेगा. पिछले महीने समुद्री सतह का तापमान सबसे अधिक था. यह 2015 के पेरिस एग्रीमेंट की धज्जियां उड़ा रहा था. हालांकि अब भी मौका है कि इसे ठीक किया जा सके. पेरिस एग्रीमेंट के नियमों का पालन करके सुधार ला सकते हैं.

देश और सरकारें नहीं कर रही हैं CO2 में कटौती
कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि पेरिस एग्रीमेंट के टारगेट को पूरा करना प्रैक्टिकल नहीं है. अगर सभी देश और उनकी सरकारें मिल कर तेजी से कार्बन डाईऑक्साइड में कटौती करती हैं तो थोड़ी राहत मिल सकती है. नहीं तो अगले कुछ वर्षों में गर्मी मौत बनकर बरसेगी. कई जगहों पर सूखा पड़ेगा. इससे इंसानों और पर्यावरण दोनों पर असर होगा.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...