6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसेना पर भारी पड़े जेल में बंद इमरान! जानें PAK चुनाव में...

सेना पर भारी पड़े जेल में बंद इमरान! जानें PAK चुनाव में निर्दलीय कैसे बन सकते हैं किंगमेकर

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान में भारी उथल-पुथल के बीच आठ फरवरी को संसदीय चुनाव हुए. फिलहाल वोटों की गिनती जारी है. चुनाव से पहले नवाज शरीफ की पार्टी को फ्रंटरनर बताया जा रहा था. लेकिन जेल के भीतर से चुनाव की कमान संभाल रहे इमरान खान ने सभी को चौंका दिया है. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थित उम्मीदवार सबसे आगे चल रहे हैं.

इमरान की पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों ने सेना की पसंद माने जा रहे पीएमएलएन चीफ नवाज शरीफ की पार्टी को फिलहाल रेस में पीछे छोड़ दिया है. इमरान को जेल में रखने का एक मकसद उन्हें चुनावी दौड़ से दूर रखना भी माना जा रहा था. लेकिन रूझानों के मुताबिक उनकी पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने सेना के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. ऐसे में कयास लगने लगे हैं कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तानी सेना को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है.

पाकिस्तान के राजनीतिक इतिहास में 9 फरवरी अब एक महत्वपूर्ण तारीख बन गई है. देश परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है लेकिन चुनाव के नतीजों पर संशय बना हुआ है. पीटीआई समर्थित उम्मीदवार इंटरनेट पर रोक और निर्वाचन क्षेत्रों के लिए स्पष्ट निर्देशों की कमी जैसी चुनौतियों को पार करते हुए रेस में आगे हैं.

पीटीआई के निर्दलीय उम्मीदवार हो सकते हैं गेमचेंजर
चुनाव आयोग ने इमरान खान की पार्टी पीटीआई के चुनाव चिह्न बैट को रद्द कर दिया था, जिसके बाद उनकी पार्टी के उम्मीदवार निर्दलीयोंक के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. अब यही निर्दलीय सेना का गेम बिगाड़ सकते हैं. दरअसल चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों सांसद बनेंगे जबकि निर्दलीयों के पास चुनाव के बाद किसी भी पार्टी में शामिल होने का विकल्प होगा.

पाकिस्तान के एक पत्रकार का कहना है कि नियमों के तहत निर्दलीयों को एक महीने के भीतर किसी भी पार्टी में शामिल होना होगा. अगर ऐसा होता है तो पीटीआई के समर्थित उम्मीदवार इमरान खान के गठबंधन वाले किसी भी छोटे दल में शामिल होकर संसदक पहुंच सकते हैं. इसके बाद उन्हें पार्टी की आरक्षित सीटें मिलेंगी. इसके बाद वे अपना अगल कदम उठा सकते हैं.

मतदान के बीच पाकिस्तान में उथल-पुथल
आठ अक्टूबर को चुनाव के दिन देशभर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई. इससे मतदाताओं को भारी असुविधा हुई. कराची के स्थानीय निवासली अजाब खान बताते हैं कि आठ अक्टूबर को सुबह सात बजे से ही मोबाइल नेटवर्क बंद हैं. दरअसल प्रशासन को डर था कि चुनाव में जो भी होगा, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा इसलिए उन्होंने इंटरनेट बंद कर दिया.

चुनाव में धांधली का आरोप
चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच आठ अक्टूबर की शाम को मतगणना शुरू हुई थी. लेकिन कई निर्वाचन क्षेत्रों में पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों के रेस में आगे होने की वजह से कई जगह मतगणना रोक दी गई थी. रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस के बाहर बैठे पीटीआई के उम्मीदवार जरताज गुल ने बताया कि पुलिस ने मुझे रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस से खींचकर बाहर निकाला. उन्होंने मुझे कार में बैठने को कहा. मुझे 82000 वोट मिले थे जबकि मेरे प्रतिद्वंद्वी को 26000 वोट मिले थे. मैं 40 हजार वोटों से आगे था. उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी जान को खतरा है. मैं समझ नहीं पाया कि मेरे साथ क्या हुआ.

आतंकियों को नहीं पड़े वोट
पाकिस्तान की जनता ने आतंकियों को भी सिरे से खारिज किया है. हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद पीटीआई के समर्थित उम्मीदवार से चुनाव हार गए. पीटीआई के एक समर्थक अब्दुल हमीद का कहना है कि हम पीटीआई की सरकार चाहते हैं. हमें लगता है कि वे बेहतर कर सकते हैं. हमारी उनसी बहुत सी उम्मीदें हैं.

इमरान का AI दांव
कई मामलों में दोषी ठहराए गए इमरान खान जेल के भीतर से ही चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं. पीटीआई की चुनावी टीम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और तकनीक का इस्तेमाल कर मतदाताओं तक पहुंच बना रही है. इमरान खान के भाषणों और बयानों को एआई टूल के जरिए प्रचारित किया जा रहा है और उनके भाषणों को वीडियो में तब्दील किया गया ताकि लोग अपने नेता से कट नहीं पाए.इस तरह तकनीक और चुनावी रणनीति से इमरान खान की पार्टी एक तरह से सेना पर भारी पड़ती नजर आ रही है. अब ये चुनावी नतीजे साफ होने पर ही पता चलेगा कि ऊंट किस करवट बैठा है.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...