11 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedRBI के एक्शन पर फिर बोले अशनीर ग्रोवर, 'Paytm फिनटेक का जनक,...

RBI के एक्शन पर फिर बोले अशनीर ग्रोवर, ‘Paytm फिनटेक का जनक, ये ना होता तो…’

Published on

नई दिल्ली,

जब से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिनटेक फर्म पेटीएम पर सख्ती दिखाई है और उसकी बैंकिंग सर्विसेज को बंद करने का आदेश दिया है, तब से भारत-पे के को-फाउंडर और बिजनेस शो शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर लगातार आरबीआई की आलोचना करते नजर आ रहे हैं. अब एक बार फिर से उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि केंद्रीय बैंक की कार्रवाई इस बात का उदाहरण है कि बैंक महत्वपूर्ण हैं, फिनटेक नहीं.

क्या स्टार्टअप्स इकोनॉमी के लिए महत्वपूर्ण नहीं?
अशनीर ग्रोवर ने मिरर नाउ को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (PPBL) पर RBI के एक्शन को लेकर बात की और इस कदम को अतिशियोक्ति करार देते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक की ओर से ये संदेश दिया जा रहा है कि देश में बैंक महत्वपूर्ण है, फिनटेक नहीं. भारतपे के को-फाउंडर ने कहा कि देश में आज 111 यूनिकॉर्न हैं, लेकिन इनमें से किसी को भी इकोनॉमी के लिए महत्वपूर्ण नहीं माना जाता है, जबकि यही वे स्टार्टअप्स हैं, जिन्होंने इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ रेट को 6-7.5 फीसदी दर को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है और साथ ही FDI इन्वेस्टमेंट लाने और रोजगार पैदा करने में अहम भूमिका निभाई है. हम सब इसका जश्न तो मनाते हैं, लेकिन आरबीआई की कार्रवाई से साफ है कि देश में फिनटेक जरूरी ही नहीं हैं.

RBI में निर्णय लेने वाले करीब 60 साल के लोग
Shark Tank India के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर ने आगे कहा कि भारत में स्ट्रक्चरल रूप से हम बड़े स्टार्टअप के लिए तैयार नहीं हैं. आरबीआई की कार्रवाई की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि पेटीएम पर लिया गया एक्शन गंभीर सजा है. इस बीच अशनीर ग्रोवर ने कहा कि आरबीआई निर्णय लेने वाले जिम्मेदार लोग आमतौर पर करीब 60 साल के होते हैं और उनके पास बैंकिंग सिस्टम का प्रबंधन करने का लंबा अनुभव होता है, लेकिन उन्हें 40 वर्षीय व्यक्ति के प्रति संदेह होता है, खासकर जब किसी भी सिस्टम को चलाने की बात आती है, तो कंप्यूटर या प्रोग्रामिंग डोमेन की पृष्ठभूमि वाले युवा व्यक्ति के प्रति संदेह होता है.

Paytm को बताया फिनटेक का जनक
रिजर्व बैंक की आलोचना करते हुए अशनीर ग्रोवर ने संकट में घिरी पेटीएम को भारत में फिनटेक का जनक करार दिया है. उन्होंने कहा कि हम भारत-पे के फाउंडर हैं, लेकिन इस कंपनी का अस्तित्व भी पेटीएम की वजह से ही है. Paytm भारत में सभी फिनटेक का जनक है. पेटीएम लगभग पांच साल पहले भुगतान बैंक लाइसेंस प्राप्त करने वाला देश का पहला स्टार्ट-अप था. अगर ये नहीं होता, तो भारत-पे भी नहीं होता. ग्रोवर ने पेटीएम पर आरबीआई के एक्शन को लेकर आगे कहा कि स्टार्टअप समुदाय के लिए यह दुखद है.

पेटीएम पर आरबीआई की कार्रवाई पर नजर
RBI द्वारा फिनटेक फर्म की बैंकिंग यूनिट Paytm Paytment Bank की सर्विसेज पर बैन लगाने का आदेश बीते 31 जनवरी को जारी किया गया था. रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक (PPBL) को नए ग्राहक बनाने से रोका है, साथ ही बैंक खाते या FASTag में किसी भी डिपॉजिट पर रोक लगाई है. इसके बाद से पेटीएम के शेयर की कीमत जनवरी के शिखर से 40 फीसदी से ज्यादा कम हो गई है. बीते गुरुवार को जहां इस शेयर में 10 फीसदी का लोअर सर्किट लगा था, तो वहीं सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को Paytm Share 6.16 फीसदी टूटकर 49.15 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...