23.3 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeराज्यकिसानों को रोकने के लिए बनाई सीमेंट की दीवारें, कंटीले तारों से...

किसानों को रोकने के लिए बनाई सीमेंट की दीवारें, कंटीले तारों से बेरिकेडिंग… हरियाणा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Published on

फतेहाबाद,

पंजाब के किसानों के 13 फरवरी को होने वाले ‘दिल्ली कूच’ को लेकर पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में जबरदस्त सुरक्षा घेरा लगाया जा रहा है. इसी कड़ी में पंजाब बॉर्डर से सटे हरियाणा के फतेहाबाद के बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. फतेहाबाद जिले के टोहाना, रतिया और फतेहाबाद सदर थाना क्षेत्र से जुड़े बॉर्डर सील कर दिया गया है. हरियाणा के फ़तेहाबाद को पंजाब के सरदूलगढ़ से जोड़ने वाले मार्ग पर फ़तेहाबाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. लिहाजा सीमेंट की दीवारें खड़ी करके कंटीले तारों से बेरिकेडिंग की गई है.

फतेहाबाद में किसानों को रोकने के लिए सड़क पर बड़ी कीलें बिछाई गई हैं. ताकि किसानों के ट्रैक्टर और दूसरे वाहनों को दिल्ली की तरफ बढ़ने से रोका जा सके. इतना ही नहीं, ट्रॉलियों में मिट्टी भरकर सड़क मार्ग को अवरुद्ध किया गया है. मौके पर सीआरपीएफ की टुकड़ी के साथ हरियाणा पुलिस की कंपनियों को तैनात किया गया है.

फिलहाल फतेहाबाद में पंजाब से सटे सभी रूटों पर सुरक्षा बढ़ाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. पंजाब की तरफ आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है. लोग सिर्फ वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर रहे हैं. वहीं. जिले में रतिया क्षेत्र के ब्राह्मणवाद चौकी क्षेत्र के बॉर्डर पर भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई है. बैरिकेडिंग के साथ सड़क पर कीलें लगाकर किसानों को हरियाणा में घुसने से रोकने के इंतजाम किए गए हैं.

फतेहाबाद जिले की एसपी आस्था मोदी ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और अधिकारियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए. किसानों के कूच को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी आज सुबह से बंद कर दी गईं हैं. डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. नाकेबंदी करके सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. दोनों राज्यों के बीच आवागमन करने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों से जाने के लिए कहा गया है.

किसान आंदोलन को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैंने केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दों का हल निकालने के लिए कहा और किसानों के साथ मीटिंग करने के लिए कहा. जिसमें कई मुद्दों पर सहमति भी बन गई, लेकिन अब हो क्या रहा है हरियाणा में पंजाब के बॉर्डर पर कीलें लगाई जा रहे हैं. लोहे की पत्तियां लगाई जा रही हैं. कंटीली तारें लगाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल तो मैं केंद्र सरकार से विनती कर रहा हूं कि किसानों से बात कर ली जाए, उनकी जो जायज मांगें हैं, उन्हें माना जाए. आप इंडिया और पंजाब का बॉर्डर ना बनाओ. जितनी कंटीली तारें पाकिस्तान की ओर लगी हैं, उतनी ही दिल्ली जाने के लिए हरियाणा की ओर लगा दी गई हैं.

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप लोग हमें क्या समझते हो, जब चावल और गेहूं लेनी होगी, तब कहां जाओगे. तब क्या हमारे लिए बॉर्डर खुले होंगे. हम पंजाब के लोग आपका पेट भरते हैं, आजादी के लिए हमने सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी हैं. हमें अपना हिस्सा समझो. उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से कहना चाहता हूं कि हमें इतना पराया ना समझो. हमारे साथ इतनी नफरत ना करो. ये लोग पंजाब में हमसे नफरत कर रहे हैं. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से नफरत कर रहे हैं. इनका बस चले तो ये जन-गण-मन से पंजाब शब्द ही हटा दें.

Latest articles

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्यप्रदेश, आग उगल रहे सूर्यदेव, कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों की...

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

More like this

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...