7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन बना रहा है नया टेलिस्कोप, दो साल बाद खोज लेगा Alien...

चीन बना रहा है नया टेलिस्कोप, दो साल बाद खोज लेगा Alien की दुनिया

Published on

बीजिंग,

साल 2026 में चीन को एलियन दुनिया (Alien World) की जानकारी मिलने लगेगी. क्योंकि वह उत्तर-पश्चिम हिमालय के ऊंचे पहाड़ों पर नया टेलिस्कोप बना रहा है. इस टेलिस्कोप का नाम है JUST. यानी जियाओतोंग यूनिवर्सिटी स्पेक्ट्रोस्कोपिक टेलिस्कोप. यह टेलिस्कोप दो साल में एक्टिव हो जाएगा.

इस टेलिस्कोप को शंघाई जियाओतोंग यूनिवर्सिटी बना रही है. इसे सायशीतेंग पहाड़ (Saishiteng Mountain) पर बनाया जा रहा है. यह पहाड़ उत्तर-पश्चिम चीन के क्विंघाई प्रांत के लेंघू के नजदीक है. यहीं से चीन के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में नजर रखेंगे. बाहरी ग्रहों और नई एलियन दुनिया के बार में पता करेंगे.

यहां लगे टेलिस्कोप का अपर्चर 4.4 मीटर है. यानी हर टेलिस्कोप एक बार में कई टारगेट्स पर स्विच कर सकता है. एकसाथ बहुत बड़े स्पेक्ट्रल ऑब्जरवेशन में मदद करेगा. इसलिए दुनियाभर के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि चीन के इस टेलिस्कोप से अंतरिक्ष में और भी नए खुलासे होंगे. नए एक्स्पोप्लैनेट खोजे जाएंगे. नई एलियन दुनिया मिलेगी.

यह टेलिस्कोप सबसे ज्यादा ताकतवर स्पेक्ट्रल टेलिस्कोप है. यह लंबे समय तक चीन और दुनिया के अन्य वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष के रहस्यों का खुलासा करने में मदद करेगा. क्योंकि यह टेलिस्कोप हाई-प्रेसिशन स्पेक्ट्रोमीटर से लैस है. जो मल्टी-टारगेट और हाई-प्रेसिशन स्पेक्ट्रल ऑब्जरवेशन के लिए पूरी दुनिया में जाना जाएगा.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...