7.1 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'ऐसा लगता है अपने ही घर में आया हूं...', UAE पहुंचकर बोले...

‘ऐसा लगता है अपने ही घर में आया हूं…’, UAE पहुंचकर बोले पीएम मोदी, हुआ जोरदार स्वागत

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह अबू धाबी में बुधवार को भव्य हिंदू मंदिर का स्वागत करेंगे. इससे पहले उन्होंने गुरुवार को यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की.पीएम मोदी ने कहा कि मैं गर्मजोशी से किए गए इस स्वागत का आभारी हूं. जब भी मैं यहां आपसे मिलने आता हूं, मुझे हमेशा लगता है कि मैं अपने परिवार से मिलने आया हूं. हम बीते सात महीनों में पांच बार मिल चुके हैं. इससे हमारे करीबी संबधों का पता चलता है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे और एक बड़े हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे. इसको लेकर भारतीय मिशन के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं.पीएम मोदी 13 फरवरी को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम अहलान मोदी (हैलो मोदी) को संबोधित करेंगे. उसके बाद 14 फरवरी को UAE की राजधानी में BAPS हिंदू मंदिर में समापन समारोह में शामिल होंगे.

भारतीय समुदाय को भी करेंगे संबोधित
पीएम मोदी ने अबू धाबी पहुंचे से पहले कहा था कि मैं इस यात्रा के दौरान अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का भी उद्घाटन करूंगा. BAPS मंदिर सद्भाव शांति और सहिष्णुता के मूल्यों के लिए एक स्थायी श्रद्धांजलि होगी, जो भारत और संयुक्त अरब अमीरात दोनों साझा करते हैं. मैं अबू धाबी में एक विशेष कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात के सभी अमीरात के भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करूंगा.

मोदी के दो दिवसीय दौरे का शेड्यूल
प्रधानमंत्री मोदी यूएई के दो दिनों के दौरे के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करने और हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने के अलावा कई अहम समझौते भी करेंगे. मोदी का 2015 के बाद से यूएई का ये सातवां दौरा है. पीएम मोदी को यूएई पहुंचते ही गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. पीएम मोदी ने कहा कि बीते नौ सालों में ट्रेड से लेकर निवेश और सुरक्षा तक यूएई के साथ हमारा सहयोग कई क्षेत्रों में सहयोग है. दोनों देशों का सांस्कृतिक संबंध पहले से अधिक मजबूत हुआ है.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...