8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS: भारतीय दंपति और जुड़वां बेटों की घर में मिली लाश, पति-पत्नी...

US: भारतीय दंपति और जुड़वां बेटों की घर में मिली लाश, पति-पत्नी को लगी थी गोली

Published on

कैलिफोर्निया,

अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां भारतीय मूल का परिवार संदिग्ध हालत में मृत पाया गया. मृतकों की पहचान 42 वर्षीय आनंद सुजीत हेनरी, उनकी 40 वर्षीय पत्नी एलिस प्रियंका और उनके 4 वर्षीय जुड़वां बच्चे नूह और नीथन के तौर पर हुई है. पुलिस को इसकी जानकारी उस समय हुई जब परिवार के एक रिश्तेदार ने घर पर फोन किया और किसी ने नहीं उठाया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि मृतक परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला था. पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है. मौत के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

भारतीय मूल का परिवार संदिग्ध हालत में मौत
सैन मेटो पुलिस ने बताया कि बाथरूम में गोली लगने से पति-पत्नी की मौत हुई है. मौके से 9 मिमी पिस्तौल और एक मैगजीन भी मिली. शुरुआती जांच एयर कंडीशन या हीटर के कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक होने से मौत की आशंका जताई जा रही थी. लेकिन पुलिस को घर में गैस रिसाव या दोषपूर्ण उपकरणों का कोई सबूत नहीं मिला.

आनंद और एलिस दोनों आईटी सेक्टर में नौकरी कर रहे थे और पिछले 9 सालों से अमेरिका में रह रहे थे. आनंद सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और एलिस एक सीनियर विश्लेषक थीं. वो दो साल पहले न्यू जर्सी से सैन मेटो काउंटी में रह रहे थे. दंपति ने साल 2020 में 17.42 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था.

पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच में जुटी
अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, आनंद ने दिसंबर 2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन अदालत में अलगाव की प्रक्रिया नहीं चल पाई थी. आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी काफी मिलनसार थे. सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास भारत में उनके परिजनों से संपर्क में है और उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान की जा रही है. इस घटना पर वाणिज्य दूतावास ने भी शोक जताया है.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...