8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUAE से पीएम मोदी ने दी खुशखबरी, मंदिर के बाद भारतीयों को...

UAE से पीएम मोदी ने दी खुशखबरी, मंदिर के बाद भारतीयों को अस्पताल बनाने के लिए मिली जमीन

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का लोकार्पण किया. मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारतवासियों को लेकर एक खुशखबरी भी दी.उन्होंने कहा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति जायद का विजन है ‘वी आर ऑल ब्रदर्स’. उन्होंने अबू धाबी में हाउस ऑफ अब्राहम फैमिली बनाई है. अबू धाबी में भगवान स्वामीनारायण का मंदिर विविधता में एकता के उस विचार को विस्तार दे रहा है. आज इस भव्य जगह से मैं एक और खुशखबरी देना चाहता हूं. आज सुबह यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद ने दुबई में भारतीय श्रमिकों के लिए एक अस्पताल बनाने के लिए जमीन देने के घोषणा की है. मैं उनका और मेरे ब्रदर राष्ट्रपति नाहयान का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं.

दरअसल, अबू धाबी में जो हिंदू मंदिर बना है, उसके लिए शेख मोहम्मद बिन जायद ने ही जमीन तोहफे में दी थी. यूएई सरकार ने मंदिर के लिए पहले 13.5 एकड़ जमीन दी थी. बाद में 2019 में फिर से 13.5 एकड़ जमीन दी थी. 27 एकड़ में फैले परिसर में भगवान स्वामीनारायण का मंदिर 13.5 एकड़ में बना है. जबकि बाकी के 13.5 एकड़ में पार्किंग बनी है.

मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि यूएई सरकार ने कितने बड़े दिल से करोड़ों भारतवासियों की इच्छा को पूरा किया है. और इन्होंने सिर्फ यहां नहीं 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के दिल को जीत लिया है.

पीएम मोदी ने कहा, मैं इस मंदिर के विचार से लेकर इसके साकार होने तक पूरी यात्रा में इससे जुड़ा रहा हूं, ये मेरा सबसे बड़ा सौभाग्य है. और इसलिए मैं जानता हूं कि शेख बिन जायद की उदारता के लिए धन्यवाद शब्द भी बहुत छोटा लगता है, इतना बड़ा उन्होंने काम किया. मैं चाहता हूं कि उनके इस व्यक्तित्व को भारत-यूएई रिश्तों की गहराई को केवल यूएई और भारत के लोग ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व भी जाने.

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बताया, जब मैं 2015 में यूएई आया था, तब मैंने शेख मोहम्मद से इस मंदिर के विचार पर चर्चा की थी. मैंने भारत के लोगों की इच्छा उनके सामने रखी तो उन्होंने पलक झपकते ही उसी पल मेरे प्रस्ताव के लिए हां कर दिया. उन्होंने मंदिर के लिए बहुत कम समय में इतनी बड़ी जमीन उपलब्ध करवाई.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...