8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय8 बार रोता हुआ थाने पहुंचा मासूम बच्चा, बोला- मम्मी पापा मेरी...

8 बार रोता हुआ थाने पहुंचा मासूम बच्चा, बोला- मम्मी पापा मेरी बहन को…

Published on

नई दिल्ली ,

भाई बहनों के बीच झगड़े और फिर माता पिता का उन्हें समझाना हर घर के लिए आम है. लेकिन घरों के भीतर वास्तव में कब क्या होता है वह कौन ही जानता है. हाल में चीन के हुनान प्रांत से जो मामला सामने आया वह थोड़ा उलझा देने वाला है. दरअसल यहां 10 साल का एक बच्चा साल भर में कुल 8 बार अपने पिता की शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा.

आठवीं बार थाने पहुंचा बच्चा
आखिरी बार वह 28 जनवरी को आठवीं बार थाने पहुंचा था. एक वीडियो क्लिप में, लड़का एक पुलिसकर्मी के बगल में बैठा हुआ, रोता हुआ, गुस्से में और अपने पिता द्वारा उसकी बड़ी बहन को अधिक लाड़ प्यार करने के बारे में अपनी शिकायतें बताते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में पुलिस वाला पूछ रहा है- ‘तुम्हें इतना गुस्सा कौन दिलाता है?’. वह जवाब देता है- मेरे पापा.

अधिकारी ने देखा कि उसने काफी सर्दी में भी कोट नहीं पहना है, केवल एक पतली स्वेटशर्ट पहनी है. कपड़ों को लेकर जब पुलिस उससे सवाल करती है तो वह जवाब देने के बजाय जोर-जोर से सिसकने लगता है. तभी लड़के का पिता उसका कोट लेकर स्टेशन पर आता है और उसे कोट पहनाने की कोशिश करता है.

‘अपने पिता से इतना नाराज़ क्यों हो?’
उसका पिता पूछता है- ‘कोट पहनोगे?’. वह चिल्लाता है – नहीं. शांत होने के बाद, वह अधिकारी को बताता है कि वह अपने पिता से इतना नाराज़ क्यों है. वह कहता हैं, ”जब वह मेरे लिए एक कोट ढूंढते हैं, तो भी उन्हें मुझे फिट होने वाला कोट ढूंढने में काफी समय लग जाता है. इसलिए मुझे लगता है कि वह मेरी परवाह नहीं करते.

साथ ही उसे ये भी लगता है कि उसकी बड़ी बहन को उसके पिता से बहुत प्यार और ध्यान मिलता है. वीडियो में लड़के के पहले पुलिस स्टेशन आने के बारे में जानकारी नहीं दी गई लेकिन उसकी मां ने बताया कि वह पहला 8 बार ऐसा कर चुका है.

‘कितना स्मार्ट और गजब लड़का है’
हालांकि, बच्चे के माता-पिता ने ये माना कि वे काम में व्यस्त रहते हैं शायद इसीलिए बेटे को ऐसा अहसास हुआ हो. हालांकि, पुलिस की मध्यस्थता के बाद परिवार में सुलह हो गई. ये कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इसपर लोग ढेरों कमेंट कर रहे हैं. एक व्यक्ति ने कहा, ‘कितना स्मार्ट और गजब लड़का है. वह जानता है कि उसे अपनी समस्या को हल करने का एक रास्ता कहां मिलेगा.’

पहले भी आए ऐसे मामले
चीन में छोटे बच्चों द्वारा अधिकारियों को अपनी शिकायत बताने के किस्से अक्सर वायरल होते रहते हैं. अक्टूबर 2023 में, उत्तर-पश्चिमी चीन में एक छात्र ने स्थानीय शिक्षा विभाग को एक घंटे में 10 से अधिक बार फोन करके बताया कि उसके स्कूल में सप्ताह भर के राष्ट्रीय दिवस की छुट्टी के दौरान पाठ्येतर कक्षाएं आयोजित की गईं. उसी महीने, पूर्वी चीन में एक सात साल के लड़के ने होमवर्क से बचने के लिए पुलिस को फोन किया और झूठ बोला था कि उसके पिता उसे मारते हैं.म्मी पापा मेरी बहन को…

 

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...