8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस अंतरिक्ष में तैनात करने जा रहा परमाणु बम... पुतिन के प्‍लान...

रूस अंतरिक्ष में तैनात करने जा रहा परमाणु बम… पुतिन के प्‍लान से दहशत में अमेरिका, दुनिया को दी गंभीर चेतावनी

Published on

वॉशिंगटन/मास्‍को:

अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने रूस को लेकर खतरनाक चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा कि रूस अंतरिक्ष में परमाणु बम तैनात करने जा रहा है जो पूरी दुनिया के लिए ‘गंभीर’ खतरा हो सकता है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ‘राष्‍ट्रीय सुरक्षा के खतरे’ की निगरानी कर रहे हैं जिसे गंभीर तो माना जा रहा है लेकिन अभी तत्‍काल नहीं होने जा रहा है। अमेरिकी खुफिया सूत्रों ने कहा कि रूस जमीन पर तो परमाणु बम का इस्‍तेमाल नहीं कर सकता है लेकिन अगर वह अंतरिक्ष में इसका प्रयोग करता है तो इससे अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के सारे उपग्रह नष्‍ट हो सकते हैं।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का कहना है कि रूस का यह परमाणु बम धरती के ऊपर चक्‍कर लगा रहे कम्‍यूनिकेशन नेटवर्क और मिल‍िट्री टारगेटिंग सिस्‍टम को तबाह कर सकता है। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन और वाइट हाउस दोनों ने ही इस खतरे को गंभीर बताया है। वाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्‍होंने अभी इस खतरे के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया है ताकि लोगों दहशत में नहीं फैले। वरिष्‍ठ व‍िश्‍लेषक डॉक्‍टर मैल्‍कम डेविस ने कहा है कि अगर रूस के पास अंतरिक्ष में परमाणु हथियार है या उसने तैनात कर दिया है तो यह जानबूझकर और सीधे तौर पर साल 1967 में हुई स्‍पेस संधि का उल्‍लंघन है।

पुतिन ने परमाणु बम पर दी थी बड़ी चेतावनी
मैल्‍कम ने कहा, ‘बाहरी स्‍पेस संध‍ि अंतरिक्ष में स्थिरता के लिए बेहद अहम है। यह अंतरराष्‍ट्रीय हथियार नियंत्रण के प्रयासों को बड़ा झटका माना जा रहा है।’ वहीं अमेरिकी संसद के खुफिया कमिटी के चीफ रिपब्लिकन सांसद माइक टर्नर ने रूस के प्‍लान के बारे में खुलासा किया लेकिन यह नहीं बताया कि पुतिन परमाणु बम तैनात कर रहे हैं। उन्‍होंने बाइडन से कहा कि वह इसे सार्वजनिक करें ताकि लोगों को यह पता रहे कि क्‍या चल रहा है। सूत्रों ने कहा कि यह खुफिया सूचना बहुत चिंताजनक और बहुत संवेदनशील है।

वाइट हाउस में राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा है कि अमेरिकी यह समझते हैं कि दुनिया में कई ऐसे खतरे और चुनौतियां हैं जिसका हम हर द‍िन सामना कर रहे हैं। जैक सुलिवन ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि राष्‍ट्रपति बाइडन अमेर‍िकी लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे। अमेरिकी कांग्रेस के कई सदस्‍यों ने इस मुद्दे को बहुत गंभीर करार दिया है। पिछले साल पुतिन युद्ध के लिए उल्‍कापिंड जैसी हाइपरसोनिक मिसाइल को तैनात करने की योजना पर काम कर रहे थे। परमाणु बम से लैस हथियार को धरती के बाहर के वातावरण से दागा जा सकता है और यह दुनिया में कहीं भी मात्र 30 मिनट के अंदर तबाही मचा सकती है। माना जाता है कि यह वही हथियार है जिसके बारे में पुतिन बार-बार कहते रहते हैं कि पश्चिमी देश इसे रोक नहीं सकते हैं।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...