8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन और पाकिस्‍तान बनाने जा रहा हंगोर क्‍लास सबमरीन, कराची में निर्माण...

चीन और पाकिस्‍तान बनाने जा रहा हंगोर क्‍लास सबमरीन, कराची में निर्माण शुरू, भारत के लिए बड़ा खतरा

Published on

इस्‍लामाबाद

भारत के दो सबसे बड़े दुश्‍मन चीन और पाकिस्‍तान मिलकर एक नई किलर सबमरीन बनाने जा रहे हैं। कराची में इस हंगोर क्‍लास सबमरीन के निर्माण का काम शुरू हो गया है। पाकिस्‍तान चीन की तकनीकी मदद से इसे कराची बंदरगाह पर बनाने जा रहा है और बुधवार को इसकी शुरुआत हो गई। पाकिस्‍तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल नवीद अशरफ की मौजूदगी में इस पनडुब्‍बी का निर्माण शुरू हुआ। हंगोर क्‍लास की यह दूसरी पनडुब्‍बी होगी। पाकिस्‍तान ने चीन के साथ 8 ऐसी पनडुब्बियों का समझौता किया है। इनमें से 4 का निर्माण चीन में चल रहा है और 4 का कराची में होना है। हिंद महासागर में फुफकार रहे चीन और पाकिस्‍तान की यह पनडुब्‍बी भारत के लिए बड़ा खतरा मानी जा रही है।

इससे पहले चीन और पाकिस्‍तान ने साल 2022 में हंगोर क्‍लास की पहली पनडुब्‍बी का निर्माण शुरू किया था जो अब काफी एडवांस स्‍तर पर पहुंच गई है। पाकिस्‍तानी नौसेना प्रमुख ने इस पनडुब्‍बी के निर्माण को बड़ी उपलब्धि करार दिया। पाकिस्‍तानी नौसेना सेना प्रमुख ने कहा कि हथियारों का स्‍वदेशीकरण किया जाना शीर्ष प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम के दौरान चीन के दूतावास के कई अधिकारी भी मौजूद थे। चीन की हंगोर क्‍लास सबमरीन एआईपी की तकनीक से लैस है और कई दिनों तक पानी के अंदर छिपी रह सकती है।

चीन और पाकिस्‍तान की पनडुब्‍बी कितना खतरनाक?
रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि हंगोर क्‍लास सबमरीन कई तरह के मिशन को अंजाम दे सकती है। इसमें कई तरह के अत्‍याधुनिक हथियार और सेंसर लगे हैं जो विभिन्‍न खतरों का सामना करने में सक्षम है। हंगोर क्‍लास सबमरीन चीन की Type 039A/041 यूआन क्‍लास का ही एक रूप है। पाकिस्‍तान को साल 2028 तक ये सारी पनडुब्बियां मिल जाएंगी। पाकिस्‍तान ने इस सबमरीन के बारे में ज्‍यादातर जानकारी को सीक्रेट रखा है। बताया जा रहा है कि यह पनडुब्‍बी 76 मीटर लंबी होगी।

पाकिस्‍तान के पास इस समय अगोस्‍ता 90बी क्‍लास की पनडुब्‍बी है जो एयर इंडिपेंडेंट प्रपल्‍सन या एआईपी तकनीक से लैस है। इन पनडुब्बियों को तुर्की की कंपनी आधुनिक बनाने में जुटी हुई है। इसमें फायर कंट्रोल सिस्‍टम, सोनार, रेडॉर आदि नए लगाए गए हैं। नेवल न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक हंगोर क्‍लास की य पनडुब्बियां पाकिस्‍तानी नौसेना की ताकत को काफी बढ़ा देंगी। अगर इन पनडुब्बियों को बाबर-3 मिसाइल से लैस किया जाता है तो उसकी भारत के खिलाफ हमला करने की ताकत काफी दूर तक बढ़ जाएगी। वहीं भारत अभी भी नई पनडुब्बियों को शामिल करने पर अभी विचार कर रहा है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...