8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के पर्यटकों को गुलाब, भारतीयों को देश निकाला... मालदीव के जहरीले...

चीन के पर्यटकों को गुलाब, भारतीयों को देश निकाला… मालदीव के जहरीले राष्‍ट्रपति मुइज्‍जू की नापाक चाल

Published on

माले:

भारत और मालदीव के बीच चल रहे तनाव के बीच राष्‍ट्रपति मुइज्‍जू की सरकार ने 43 भारतीयों को देश निकाला दे दिया है। मुइज्‍जू सरकार का दावा है कि इन भारतीयों ने वीजा नियमों का उल्‍लंघन किया है और ड्रग्‍स के अपराध में शामिल थे। उन्‍होंने कहा कि मालदीव में अवैध काम चल रहे थे और उनको बंद कराया जा रहा है। मालदीव ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब भारत के साथ उसका तनाव अपने चरम पर है। मालदीव ने भारतीयों के अलावा 25 श्रीलंकाई समेत कुल 186 विदेश‍ियों को डिपोर्ट किया है। इस बीच भारत के लोग जहां निकाले जा रहे हैं, वहीं मुइज्‍जू सरकार चीन के पर्यटकों का रेड कार्पेट वेलकम कर रही है। यही नहीं चीन की शियामेन एयरलाइन्‍स ने मालदीव से चीन के बीच चार्टर फ्लाइट शुरू कर दी है।

इससे पहले मुइज्‍जू चीन की यात्रा पर गए थे और उन्‍होंने राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से ज्‍यादा से ज्‍यादा पर्यटक भेजने के लिए ग‍िड़गिड़ाए थे। इस गुहार के बाद अब चीन बहुत तेजी से अपने पर्यटक मालदीव भेज रहा है। भारत को पीछे करते हुए चीन के पर्यटक अब सबसे ज्‍यादा मालदीव पहुंच रहे हैं। एक तरफ जहां मालदीव में चीन के पर्यटक बढ़ रहे हैं, वहीं भारतीय पर्यटकों की संख्‍या में गिरावट आई है। यह कमी तब आई है जब पीएम मोदी के लक्षद्वीप जाने पर मालदीव के मंत्रियों ने अपमानजनक टिप्‍पणी की और भारतीयों ने उसका करारा जवाब दिया था।

चीन से भर-भरकर मालदीव पहुंच रहे पर्यटक
चीन की शियामेन एयरलाइन की पहली चार्टर फ्लाइट 236 यात्रियों के साथ मालदीव पहुंची। इन चीनी पर्यटका मालदीव में एयरपोर्ट पर गुलाब देकर स्‍वागत किया गया। इन चीनियों का स्‍वागत करने के लिए खुद मालदीव के टूरिज्‍म मंत्री इब्राहिम फैसल आला अधिकारियों के साथ मौजूद थे। शियामेन एयर की उड़ान शुरू होने के बाद चीन से मालदीव आने वाली एयरलाइंस की संख्या चार हो गई है। बीजिंग कैपिटल एयरलाइंस, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस और सिचुआन एयरलाइंस भी मालदीव के लिए उड़ानें संचालित करती हैं। पिछले महीने चीन की यात्रा के बाद, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन से अपील की थी कि वह मालदीव में सबसे ज्यादा पर्यटक भेजने वाला देश बने।

मुइज्जू ने कहा था, ‘कोविड से पहले चीन हमारा नंबर एक बाजार था, और मेरा अनुरोध है कि हम चीन को वापस इस स्थान पर लाने के लिए प्रयास करें।’ मुइज्‍जू सरकार का लक्ष्य साल 2024 में रेकॉर्ड 20 लाख पर्यटक आकर्षित करना है। 13 फरवरी तक मालदीव में आने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या 40,892 थी, जो कुल आगमन का 13.9 प्रतिशत है। एक तरफ जहां चीनी पर्यटक मालदीव जा रहे हैं, वहीं भारतीय पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना अब श्रीलंका बन रहा है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...