8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते इमरान खान, पार्टी से उमर अयूब...

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहते इमरान खान, पार्टी से उमर अयूब खान को बनाया पीएम उम्मीदवार

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान जेल में हैं। उनके समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार सबसे ज्यादा जीते हैं। हालांकि उनके पास बहुमत नहीं है। इमरान जेल में हैं, जहां से बैठे-बैठे उन्होंने पीटीआई की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। इमरान खान ने उमर अयूब खान को पीएम और मियां असलम को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुना है। नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर असद कैसर ने इसकी जानकारी दी है। इमरान ने जमीयत-ए-उलेमा इस्लाम-फजल समेत अन्य राजनीतिक दलों से 8 फरवरी के चुनाव परिणाम का विरोध करने को कहा है।

पीएम के नाम का ऐलान करने से पहले असद कैसर ने अदियाला जेल में कैद इमरान के साथ बैठक की थी। पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों ने 266 सदस्यीय असेंबली में 101 सीटें जीती जिसमें से अधिकतर पीटीआई की ओर से समर्थित उम्मीदवार थे। अन्य पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 75 सीटें जीती और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने 54 सीटों पर जीत हासिल की।

शहबाज बनेंगे पाकिस्तान के पीएम!
देश में गठबंधन सरकार जरूरी लगती है क्योंकि नेशनल असेंबली में किसी भी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। पाकिस्तान में त्रिशंकु संसद की स्थिति बन सकती है। नवाज शरीफ की पीएमएल-एन और बिलावल भुट्टो की पीपीपी ने शहबाज शरीफ को पीएम बनाने पर सहमति जताई है। शहबाज शरीफ पाकिस्तान के पूर्व पीएम और नवाज शरीफ के भाई हैं। सरकार बनाने के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पाले में लाने के लिए प्रयास चल रहे हैं और माना जा रहा है कि यह काम आसानी से हो जाएगा।

चुनाव में धांधली का आरोप
इससे पहले इमरान खान ने कहा कि पीएमएल-एन, पीपीपी और मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के साथ कोई बातचीत नहीं होगी लेकिन उन्होंने अन्य सभी पार्टियों और समूहों से संपर्क करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, ‘पीएमएल-एन, पीपीपी और एमक्यूएम के साथ कोई गठबंधन नहीं हो सकता है।’ उन्होंने पीटीआई के सूचना सचिव रऊफ हसन को इन तीन पार्टियों को छोड़कर सभी पार्टियों को एक साथ लाने का निर्देश दिया है। खान ने यह भी आरोप लगाया कि चुनावों में धांधली हुई है और कहा कि इससे देश में अस्थिरता बढ़ेगी तथा अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कि स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव ही इसका एकमात्र समाधान है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘देश के इतिहास में ऐसी चुनावी धोखाधड़ी कभी नहीं हुई।’

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...