8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायली डिफेंस फोर्स ने हमास कमांडर अहमद घोल को मार गिराया, यहूदियों...

इजरायली डिफेंस फोर्स ने हमास कमांडर अहमद घोल को मार गिराया, यहूदियों के नरसंहार में था शामिल

Published on

नई दिल्ली,

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) और आईएसए के संयुक्त ऑपरेशन में हमास की शती बटालियन के एक कमांडर अहमद घोल को मार गिराया गया. अहमद घोल पर 7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल होने का आरोप था. उसे एक विमान हमले में ढेर कर दिया गया.

गौरतलब है कि इस वक़्त इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. ऐसे में इजरायली सेना ने बड़ा दावा किया. इजरायली डिफेंस फोर्स का दावा है कि फिलिस्तीन में अल जजीरा का एक पत्रकार हमास का सीनियर कमांडर है और वह हमास की तरफ से जंग में भी शामिल हो रहा है. एजेंसी के मुताबिक जिस पत्रकार पर यह आरोप लगे हैं, उसका नाम मोहम्मद वाशाह है.

इजरायली डिफेंस फोर्स का दावा है कि कुछ हफ्तों पहले मध्य गाजा में एक ऑपरेशन के दौरान वाशाह का लैपटॉप बरामद किया गया. लैपटॉप से कुछ तस्वीरें मिलीं, जिसके आधार पर पता चला की वाशाह हमास की आर्मी विंग में एक सीनियर कमांडर है और कई बार जंग में भी शामिल हो चुका है. IDF के अरबी भाषा के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अविचाई अद्रे ने बताया कि वाशाह के खिलाफ सबूत एक लैपटॉप से मिले हैं. यह लैपटॉप मोहम्मद वाशाह का ही है. वाशाह हाल ही में अल जजीरा के प्रसारण में नजर आ चुका है.

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...