10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान के चुनावी संकट में कूदी सऊदी सेना, इमरान खान पर आगबबूला,...

पाकिस्‍तान के चुनावी संकट में कूदी सऊदी सेना, इमरान खान पर आगबबूला, जानें क्‍या है शिया- सुन्‍नी कनेक्‍शन

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान में चुनाव परिणाम पर चल रहे विवाद के बीच अब सऊदी अरब भी इस मामले में कूद पड़ा है। सऊदी अरब की सेना और खुफिया ब्‍यूरो का एक बड़ा दल पिछले दिनों पाकिस्‍तान पहुंचा। सऊदी सेना के अधिकारियों ने पाकिस्‍तानी सेना और आईएसआई के आला अधिकारियों के साथ दो दिनों तक बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान सऊदी दल ने इमरान खान के एक ऐलान पर कड़ा ऐतराज जताया है। दरअसल, इमरान खान ने शिया धार्मिक पार्टी मजलिस वहादत ए मुसलिमीन के साथ हाथ मिलाने का ऐलान किया है ताकि केंद्र और पंजाब प्रांत में सरकार बनाई जा सके। सऊदी अरब एक सुन्‍नी देश है और उसने इमरान के इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है।

पाकिस्‍तानी पत्रकार ऐजाज सईद ने खुलासा किया है कि सऊदी अरब के दल ने कहा कि इमरान खान ने यह अच्‍छा नहीं किया है। पाकिस्‍तान में बड़ी तादाद में शिया रहते हैं और अक्‍सर वहां पर सांप्रदायिक हिंसा होती रहती है। सऊदी अरब एक सुन्‍नी देश है और शिया मुस्लिमों का विरोध करता रहता है। सऊदी अरब ने शिया देश ईरान के साथ अपने रिश्‍ते सामान्‍य कर लिए हैं लेकिन पाकिस्‍तान में वह इनका विरोध कर रहा है। इससे पहले पाकिस्‍तान में वर्तमान आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर की नियुक्ति की जानी थी तब सऊदी अरब को यह संदेह पैदा हो गया था कि वह एक शिया हैं। इसके बाद सऊदी अरब ने तत्‍काल पाकिस्‍तानी सरकार से विरोध दर्ज कराया और सफाई मांग ली।

इमरान ने सऊदी प्रिंस को द‍िया था धोखा
सऊदी अरब के इस ऐक्‍शन से पाकिस्‍तान के हाथ पांव फूल गए थे। इसके बाद पाकिस्‍तान की सरकार ने असीम मुनीर की जांच करवाई और पाया कि वह शिया नहीं हैं। पाकिस्‍तान इतना डरा हुआ था कि इसकी सूचना देर रात को सो रहे सऊदी राजदूत को उठाकर दिया। इसके बाद सऊदी अरब के साथ उनके रिश्‍ते में आया तनाव खत्‍म हुआ। अब ताजा मामले में सऊदी अरब की सेना के अधिकारियों ने इमरान खान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उसने कहा कि यह पाकिस्‍तान और सऊदी अरब के रिश्‍तों के लिए अच्‍छा नहीं है।

हालांकि इस दौरे पर सऊदी अरब के क्राउन प्र‍िंस ने आश्‍वासन दिया है कि अगर आईएमएफ से उन्‍हें जुलाई में कर्ज नहीं मिलता है तो वे आर्थिक मदद करेंगे। बता दें कि इमरान खान के पीएम बनने के बाद सऊदी प्रिंस के साथ उनके बहुत ही दोस्‍ताना रिश्‍ते हो गए थे और दोनों ने एक दूसरे के यहां दौरा भी किया था। हालांकि बाद में इमरान खान ने सऊदी प्रिंस को धोखा दिया और तुर्की के ‘खलीफा’ रेसेप तैयप एर्दोगान से हाथ मिला लिया था। इससे सऊदी अरब भड़क उठा था और रिश्‍ते रसातल में चले गए थे। शहबाज शरीफ के पीएम बनने के बाद दोनों के रिश्‍ते फिर से पटरी पर आए हैं।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...