8.8 C
London
Sunday, December 21, 2025
Homeराज्य'इंडिया' गठबंधन से बेखौफ गिरिराज सिंह, बोले- PM मोदी को चुनौती देने...

‘इंडिया’ गठबंधन से बेखौफ गिरिराज सिंह, बोले- PM मोदी को चुनौती देने के लिए विपक्ष के पास ‘कोई फ्यूल’ नहीं

Published on

पटना

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी दल देश में गठबंधन कर रहे हैं, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए उनके पास ‘कोई फ्यूल’ नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा, ‘राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल गठबंधन करने के बाद खुशी दिखा रहे हैं, लेकिन वोट देश की जनता के पास है। और जनता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है।’

NDA इस पर 400 सीटों के पार पहुंच जाएगा: गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘विपक्षी दलों ने 2014 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ गठबंधन (यूपीए) किया था, लेकिन देश की जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया। मंत्री ने कहा, ‘देश की जनता ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को अधिक समर्थन दिया। इस बार देश के लोग इस तरह से मतदान करेंगे कि एनडीए लोकसभा में 400 सीटों के पार पहुंच जाएगा। बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के पास कोई ईंधन नहीं है।’

बेगूसराय की धरती पर आ रहे पीएम मोदी: गिरिराज
बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बेगूसराय की धरती पर आ रहे हैं। वह जल्द ही यहां एक रैली को संबोधित करेंगे। बेगूसराय बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की कर्मभूमि है। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार ने अतीत में बरौनी तेल रिफाइनरी के नवीनीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना, फ्लाईओवर और अन्य परियोजनाओं सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी है।’

Latest articles

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा झीलों की नगरी में मेट्रो चलने से बढी शान

भोपाल l मेट्रो संचालन के साथ राजधानी में विकास की नई कहानी शुरू हुई...

More like this

बोगस कंपनी बनाकर 10 करोड़ का लेनदेन फर्जी

बैतूल।बैतूल में साइबर अपराध के एक संगठित और हाईटेक नेटवर्क का खुलासा हुआ है।...

नकली नोट बनाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर ।इंदौर में ब्रांच ने नकली नोट गिरोह के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार...

इंदौर के पास मुंबई–आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में भिड़ंत से लगी आग

इंदौर।इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह मुंबई–आगरा फोरलेन पर उस समय अफरा-तफरी...