6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यडंपर ने स्कूटी सवार बहनों को कुचला, काफी दूर तक घसीटा... सूरत...

डंपर ने स्कूटी सवार बहनों को कुचला, काफी दूर तक घसीटा… सूरत में हुए हादसे का VIDEO

Published on

सूरत,

गुजरात के सूरत में एक डंपर ने स्कूटी सवार दो बहनों को टक्कर मार दी और उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया. इस हादसे में एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है. हादसे के बाद वहां खड़े हुए लोग डंपर के पीछे भागे, लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया.

यह घटना सूरत के मोटा बराछा इलाके की है. जहां रामचौक के पास स्कूटी पर सवार दो बहनों को डंपर ने टक्कर मारी थी. इसमें 22 वर्षीय नम्रता कोटडिया की मौत हो गई है. वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. उसके पिता अमरेली जिला के राजुला इलाके के रहने वाले हैं, जोकि सूरत में काम करते हैं. नम्रता अपनी पारिवारिक बहन के साथ स्कूटी पर सवार होकर रविवार की सुबह शोपिंग करने जा रही थी तभी ये हादसा हुआ. इस घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया.

इलाज के दौरान बड़ी बहन की मौत
दोनों घायल बहनों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 वर्षीय नम्रता कोटडिया की मौत हो गई थी, जबकि मानसी का इलाज चल रहा है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक डंपर स्कूटी सावर दो युवतियों को पीछे से टक्कर मारकर उन्हें घसीटते हुए लेकर जा रहा है.

3 सेकेंड में वारदात को दिया अंजाम
डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार दोनों युवतियां सड़क पर ही गिर जाती हैं. यह देखकर आसपास खड़े लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हैं. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि युवतियां अपनी लेफ्ट साइड में ही चल रही हैं, लेकिन डंपर उन्हीं की साइड आकर टक्कर मारता है. 25 सेकेंड के इस सीसीटीवी फुटेज में डंपर चालक महज 3 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर रफ़ूचक्कर हो जाता है.

पुलिस ने दर्ज किया केस
इस हादसे को लेकर उत्तराण पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. घटना को अंजाम देने वाला डंपर चालक मौके से कुछ किलोमीटर दूर डंपर को छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस ने डंपर जब्त कर ड्राइवर को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this