15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन बंद, पीएम आवास के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा,...

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन बंद, पीएम आवास के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP का प्रदर्शन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार देर शाम ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अब आम आदमी पार्टी ने विरोध तेज कर दिया है। आप ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि, पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।

इससे दिल्ली में तनाव बढ़ने की आशंका है। नई दिल्ली इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बीच केजरीवाल से पूछताछ जारी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि मंगलवार को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर गाड़ियों को रुकने या पार्किंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया कि तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और केमल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, सड़कों पर पार्क किए गए पाए जाने पर उसे हटा दिया जाएगा और अनुचित पार्किंग करने के लिए उस पर केस दर्ज किया जाएगा। एडवाइजरी में कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर अरबिंदो चौक, तुगलक रोड, सम्राट होटल राउंडअबाउट, जिमखाना पोस्ट ऑफिस राउंडअबाउट, तीन मूर्ति हाइफा राउंडअबाउट, नीति मार्ग राउंडअबाउट और कौटिल्य मार्ग राउंडअबाउट से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि यात्री कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग पर जाने से बचें।

इन मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रहेंगे
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि सुरक्षा कारणों की वजह से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 बंद है। वहीं, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन
आप के सभी विधायक और पदाधिकारी आज सुबह पार्टी मुख्यालय पर इकट्ठा होंगे और फिर प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे। इस बीच, बीजेपी भी आप के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और मार्च करेगी। इसका नेतृत्व दिल्ली प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा करेंगे, जो फिरोज शाह कोटला स्टेडियम से दिल्ली सचिवालय तक होगा। वहीं, सभी विपक्षी दलों ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने की भी घोषणा की है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया के परिवारों की स्थिति की कल्पना करें। ये आम आदमी पार्टी के परिवार के सदस्य हैं। इसलिए पार्टी ने इस साल होली नहीं मनाने का फैसला किया है। अब, हम अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहा होने के बाद ही होली मनाएंगे। आदर्श आचार संहिता के दौरान एक मौजूदा सीएम और एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटनाक्रम से पूरी दुनिया हैरान है।

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...