16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयहोली पर लड़की की शर्मनाक हरकत हुई वायरल, मना करने पर भी...

होली पर लड़की की शर्मनाक हरकत हुई वायरल, मना करने पर भी नहीं मानी- VIDEO

Published on

नई दिल्ली,

होली के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की अपने घर की बालकनी से एक शख्स पर पानी वाले गुब्बारे फेंकती दिख रही है. शख्स कई बार मना करता है, लेकिन लड़की फिर भी नहीं मानती. वो लगातार ऐसा करती रहती है. वायरल वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है.

शख्स का कहना है कि वो अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था और उसके पास लैपटॉप और कैमरा गियर था, तभी लड़की ने उसके ऊपर पानी से भरे गुब्बारे फेंकना शुरू कर दिया. उसने उसे रोकने की कोशिश भी की, कई बार कहने के बावजूद भी उसने गुब्बारे फेंकना बंद नहीं किया.

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में prohdigyy (रोहन जैन) नाम के यूजर ने कहा, ‘जब मैं अपने रिश्तेदार के यहां कैब से बाहर निकल रहा था, तो इस लड़की ने मेरे लैपटॉप पर पानी का गुब्बारा लगभग मार ही दिया था.

मैंने उसे शांति से कहा कि ऐसा न करे, मगर माफी मांगने और तुरंत रुकने के बजाय, वो और भी अधिक गुब्बारे फेंकने लगी. फिर उसका परिवार वहां खड़ा होकर देखता है और इसे सही ठहराने लगा. उन्होंने बहस करना भी शुरू कर दिया.’

ये शख्स पेशे से फिल्म मेकर है. उसने आगे कहा कि जैसे ही कैब का दरवाजा खोला, लड़की ने गुब्बारे फेंकना शुरू कर दिया. इसी वजह से उसने अपने डिवाइस और बैग कैब के भीतर ही रख दिए.कैब से ध्यान से उतरने के बाद लड़की से कई बार अनुरोध किया कि ऐसा न करे. लेकिन को अपने परिवार के सामने ही ऐसा किए जा रही थी.

फिल्म मेकर ने आगे लिखा, ‘जब उसने मुझ पर लगभग 15-20 गुब्बारे फेंक दिए और वो रुकना ही नहीं चाहती थी. उसका परिवार बेशर्मी के साथ ये सब देख रहा था और उसका साथ दे रहा था, तो मैंने अपना फोन निकाला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया. और वो तब भी नहीं रुकी. लड़की के पिता ने भी सामने आकर उसके व्यवहार के लिए माफी नहीं मांगी.’इस वीडियो को 25 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंटे हुए दिखाई दिए.

एक यूजर ने कहा, ‘होली के दौरान आपको फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ बाहर जाने से बचना चाहिए, ये पानी के कारण खराब हो सकते हैं. सचमुच आप होली को इंजॉय करने के लिए सहमति की अपेक्षा रखते हैं.’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सिर्फ इसलिए कि कोई त्योहार मना रहा है, तो उसे ये अधिकार नहीं मिल जाता कि वो किसी और को इसका हिस्सा बनाने के लिए मजबूर करे, वो भी उसकी मर्जी के बिना. और जब वो बोल रहे हैं कि पानी वाले गुब्बारे फेंकना बंद करो, तो उन्हें तुरंत रुक जाना चाहिए था. अगर ऐसा नहीं करते, तो ये हरैसमेंट है. न ता मतलब न होता है.’तीसरे यूजर ने कहा, ‘ये हरैसमेंट है. जिस तरह से वो बदतमीजी से बात कर रही है. इतने घमंड में. गलती पैरेंट्स की है.’

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...