16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयगर्मी का कहर! मार्च में ही 40 के पार पहुंचा तापमान, इन...

गर्मी का कहर! मार्च में ही 40 के पार पहुंचा तापमान, इन राज्यों के लिए जारी हुआ हीटवेव अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

मार्च का महीना खत्म होते-होते देशभर के अधिकतर हिस्सों में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो बीते दिन कुछ राज्यों में हीटवेव का असर भी देखने को मिला है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी देश के कुछ राज्यों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा. कर्नाटक, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है. वहीं, अगर देश की राजधानी नई दिल्ली की बात करें तो बुधवार को इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है.

देश के इन इलाकों में 41 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा
मार्च का महीना खत्म भी नहीं हुआ है और देश के कुछ इलाकों में तापमान 41 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग ने उन शहरों की लिस्ट जारी की है जहां 27 मार्च, 2024 को तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा गया था.

राजस्थान में गर्मी करने लगी परेशान
राजस्थान के कुछ हिस्सों में बुधवार को पारा बढ़ गया और फलोदी जिले में राज्य का सबसे गर्म तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया. वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसके बाद, तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

राजस्थान में बदलेगा मौसम
राजस्थान में 29 और 30 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो 29 और 30 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आज और कल यानी 29 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव का असर देखने को मिलेगा. वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ में आज यानी 28 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव देखने को मिलेगी.

नई दिल्ली में बदलेगा मौसम?
मौसम वैज्ञानिक और स्थानीय मौसम कार्यालय के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “बुधवार को राजधानी में साल सबसे गर्म दिन रहा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने और दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के कारण गर्मी महसूस नहीं हुई.” उन्होंने कहा कि अप्रैल में राष्ट्रीय राजधानी में तापमान बढ़ सकता है. मौसम विभाग की मानें तो 30 मार्च तक नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...