17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयआम चुनाव से पहले कांग्रेस को राहत, आयकर विभाग बोला- टैक्स नोटिस...

आम चुनाव से पहले कांग्रेस को राहत, आयकर विभाग बोला- टैक्स नोटिस पर फिलहाल कार्रवाई नहीं

Published on

नई दिल्ली

आम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के खिलाफ इनकम टैक्स नोटिस के मामले में इनकम टैक्स विभाग कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा। सुप्रीम कोर्ट में इनकम टैक्स विभाग की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामले में आखिरी फैसला आने तक मौजूदा परिस्थितियों में कांग्रेस के खिलाफ इनकम टैक्स नोटिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

IT विभाग नहीं करेगा कोई कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच के सामने इनकम टैक्स विभाग की ओर से सॉलिसिटर जनरल पेश हुए। सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल के उस बयान को रेकॉर्ड पर लिया जिसमें सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कहा कि मामले में अंतिम फैसला आने तक मौजूदा परिस्थितियों में कांग्रेस के खिलाफ तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद कांग्रेस के खिलाफ इनकम टैक्स नोटिस से संबंधित मामले की सुनवाई जुलाई तक के लिए टाल दी है।

कांग्रेस को 3500 करोड़ का मिला है नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को जब मामले की सुनवाई हुई तब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता इनकम टैक्स विभाग की ओर से पेश हुए और कहा कि हम इस मामले में बयान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है और अभी देश में आम चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। हम पार्टी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स विभाग मामले के मेरिट पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा है और तमाम शक्ति और दावे ओपन हैं। सुप्रीम कोर्ट में पेश कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस कदम की सराहना की है। कांग्रेस को मार्च या उससे पहले के सालों के लिए कुल 3500 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस मिला है।

चुनाव के दौरान नहीं होगी कोई कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस पार्टी की ओर से याचिका दायर की गई है। बेंच ने 2018 में कांग्रेस पार्टी द्वारा हाई कोर्ट के 2016 के फैसले के खिलाफ एक अपील पर सुनवाई की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पेंडिंग अपील में मार्च में इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी नोटिस का हवाला दिया और अंतरिम आवेदन दाखिल कर इस नोटिस पर रोक की मांग की थी। तुषार मेहता ने इस दौरान कहा कि हाल के इनकम टैक्स नोटिस के संदर्भ में अपील नहीं है लेकिन हम कोर्ट को बताना चाहते हैं कि मौजूदा आमचुनाव के मद्देनजर विभाग दंडात्मक कार्रवाई को टालती है। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि मामले में हम वसूली और दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेंगे क्योंकि अभी आम चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में सुनवाई जुलाई तक टाली जाए। सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल के बयान को रेकॉर्ड पर लिया और सुनवाई जुलाई के लिए टाल दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख तय कर दी है। कांग्रेस की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी और विवेक तन्खा पेश हुए थे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...