17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ जेल भेजे गए अरविंद केजरीवाल, ED ने नहीं मांगी रिमांड, कोर्ट...

तिहाड़ जेल भेजे गए अरविंद केजरीवाल, ED ने नहीं मांगी रिमांड, कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत दी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्हें तिहाड़ जेल में रखा जाएगा. केंद्रीय एजेंसी ने सीएम की 15 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसपर राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुहर लगाई. कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के दौरान केजरीवाल ने कहा, “पीएम जो कर रहे हैं, ठीक नहीं कर रहे हैं.”

अरविंद केजरीवाल को लेकर तिहाड़ जेल में तैयारियां शुरू हो गई हैं. उन्हें तिहाड़ के किस नंबर जेल में रखा जाएगा, इसको लेकर मीटिंग चल रही है. तिहाड़ जेल में टोटल 9 जेल हैं और करीब 12 हजार कैदी हैं. केंद्रीय एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. वह गोलमोल जवाब दे रहे हैं और अपने आईफोन का पासवर्ड भी नहीं दे रहे हैं, जिससे आगे जांच बढ़ाई जा सके.

तिहाड़ जेल में हुई हाई लेवल मीटिंग
जानकारी के मुताबिक, बीते दो दिनों तिहाड़ जेल में हाई लेवल मीटिंग हुई थी. बताया गया कि इस संबंध में आज भी 11 बजे एक हाई लेवल मीटिंग हुई है. पिछली मीटिंग में इस बात पर चर्चा की गई थी कि अगर केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा जाता है तो उन्हें किस नंबर के जेल में रखा जाएगा. साथ ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई थी.

AAP के तीन नेता किस जेल में हैं?
कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को 2 नंबर जेल से 5 नंबर जेल में शिफ्ट किया गया है. मनीष सिसौदिया को जेल 1 नंबर में रखा गया है. जेल नंबर 7 में सत्येंद्र जैन को रखा गया है. इस जेल में ईडी और सीबीआई से संबंधित कैदियों को रखा जाता है.

21 मार्च को केजरीवाल को किया गया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और 28 मार्च तक उन्हें पहली बार ईडी की हिरासत में भेजा गया था. बाद में केंद्रीय एजेंसी ने फिर से हिरासत मांगी तो कोर्ट ने 1 अप्रैल तक उनकी ईडी हिरासत बढ़ा दी थी. अब आज कोर्ट में पेशी के बाद स्पष्ट होगा कि आखिर केजरीवाल के पक्ष में आगे क्या होगा. फिलहाल वह तिहाड़ जेल भेज दिए गए हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...