14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयराजनीतिक दलों को लेवल प्लेइंग फील्ड देने के लिए EC ने बनाई...

राजनीतिक दलों को लेवल प्लेइंग फील्ड देने के लिए EC ने बनाई स्पेशल टीम, इन राज्यों में किए गए तैनात

Published on

नई दिल्ली,

आम चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने बड़ा कदम उठाया है. लेवल प्लेइंग फील्ड यानी समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को कई राज्यों में प्रशासनिक, सुरक्षा और व्यय निगरानी के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है.चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष इलेक्शन के लिए स्पेशल जनरल और पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं. आयोग ने कहा कि जिन अफसरों को विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया है, उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है.

चुनाव आयोग ने बताया कि वे सिविल सर्विस का हिस्सा रहे हैं. इन अफसरों को कड़ी निगरानी के साथ चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करने का काम सौंपा गया है. खासकर धन, बाहुबल और गलत सूचना के प्रभाव से होने वाली चुनौतियों पर एक्शन लिया जाएगा.

सात करोड़ से ज्यादा आबादी वाले राज्यों में तैनाती
चुनाव आयोग का कहना है कि विशेष पर्यवेक्षकों (सामान्य और पुलिस) को पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और आंध्र प्रदेश, ओडिशा में तैनात किया गया है, जहां की आबादी सात करोड़ से ज्यादा है.

इन राज्यों में भी तैनात किए गए पर्यवेक्षक
चुनाव आयोग ने बताया कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में विशेष व्यय पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं. इन राज्यों में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं. यहां खर्चे की निगरानी की जाएगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...