14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल के जरिए AAP ने की मनी लॉन्ड्रिंग... ED की ओर से...

केजरीवाल के जरिए AAP ने की मनी लॉन्ड्रिंग… ED की ओर से HC में दिए हलफनामे में किन बातों का जिक्र

Published on

नई दिल्ली

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का विरोध किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष मंगलवार को अपना जवाब दाखिल कर दिया। ईडी ने हलफनामे में कहा कि शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी मुख्य लाभार्थी है। अरविंद केजरीवाल के माध्यम से AAP ने मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध किया। ऐसे अपराध धारा 70, PMLA 2002 के अंतर्गत आते हैं।

केजरीवाल की याचिका पर ईडी का जवाब
केंद्रीय जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल की उस याचिका का विरोध किया है जिसमें उन्होंने हाईकोर्ट से रिहाई की मांग की है। सीएम केजरीवाल की याचिका पर पिछली सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी को 2 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा था। इसी के मद्देनजर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंगलवार को हलफनामा दाखिल कर दिया। इसमें जांच एजेंसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी, दिल्ली शराब घोटाले में हुए आय की प्रमुख लाभार्थी है। AAP ने इन पैसों के एक हिस्से का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में किया।

शराब घोटाले के पैसों का AAP ने गोवा चुनाव में किया इस्तेमाल- ED
ईडी ने अपने जवाब में कहा कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले से मिले करीब 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल गोवा चुनाव अभियान में किया था। ऐसे अपराध धारा 70, PMLA 2002 के अंतर्गत आते हैं। ईडी ने ये जानकारी हाईकोर्ट में दी। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक दिन पहले उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। अब ईडी ने उनकी उस याचिका का विरोध किया जिसमें सीएम केजरीवाल ने रिहाई की मांग की है।

केजरीवाल की याचिका पर 3 को हाईकोर्ट में सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट में सीएम केजरीवाल के मामले में बुधवार को सुनवाई होगी। ईडी की पूरी कोशिश है कि अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं मिल सके। इससे पहले 27 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इसलिए की गई जिससे उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में पूरी तैयारी से नहीं उतर सके। उन्हें AAP संयोजक की गिरफ्तारी को लोकतंत्र और संविधान के बुनियादी ढांचे पर हमला करार दिया था।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...