14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयसोमालिया तट से 9 समुद्री लुटेरों को पकड़कर भारत लाई इंडियन नेवी,...

सोमालिया तट से 9 समुद्री लुटेरों को पकड़कर भारत लाई इंडियन नेवी, मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट

Published on

मुंबई ,

सोमालिया तट से 23 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों के साथ एक ईरानी बोट को किडनैप करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 9 समुद्री लुटेरों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. इन लुटेरों को हाल ही में इंडियन नेवी द्वारा पकड़कर भारत लाया गया था. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इंडियन नेवी ने 29 मार्च को समुद्री डकैती रोधी अभियान (Anti Piracy Campaign) के तहत 12 घंटे से अधिक की कार्रवाई के बाद अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अल-कंबर 786’ और उसके चालक दल को बचा लिया था. इस ऑपरेशन में INS सुमेधा और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल शामिल थे.

एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय नौसेना टीम के सफल ऑपरेशन के बाद समुद्री लुटेरों ने आत्मसमर्पण कर दिया और चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया. फिर समुद्री लुटेरों को नौसेना ने हिरासत में ले लिया और 6 दिनों की यात्रा के बाद समुद्री लुटेरों को मुंबई लाया गया. मछली पकड़ने वाले जहाज के चालक दल के सदस्यों से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि सोमालियाई समुद्री लुटेरे एके-47, हैंड ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर ले जा रहे थे. उन्होंने बताया कि समुद्री लुटेरों ने चालक दल के सदस्यों को कोई हरकत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी.

उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों को बचाने और समुद्री लुटेरों को हिरासत में लेने के बाद भारतीय नौसेना के कमांडो ने जहाज का निरीक्षण किया और एके-47 की 728 जिंदा गोलियां, एक जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) डिवाइस और 8 मोबाइल फोन बरामद किए. अधिकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना कमांडो की चेतावनी के बाद समुद्री लुटेरों ने अपने हथियार समुद्र में फेंक दिए थे. उन्होंने बताया कि नेवी ने समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया, जिन्होंने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने समुद्री लुटेरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, समुद्री डकैती विरोधी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए समुद्री लुटेरों की पहचान गेली जामा फराह (50), अहमद बशीर उमर (42), अब्दिकारिन मोहम्मद शायर (34), अदन हसन वारमासे (44), मोहम्मद अब्दी अहमद (34), अब्दिकादिर मोहम्मद अली (28), आयदीद मोहम्मद के रूप में की गई. पुलिस ने बताया कि जिमाले (30), सईद यासीन अदन (25) और जामा सईद एल्मी (18) शामिल हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...