14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीय11 राज्यों में पुरुषों की तुलना में महिला वोटर्स ज्यादा, लोकसभा चुनाव...

11 राज्यों में पुरुषों की तुलना में महिला वोटर्स ज्यादा, लोकसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाली रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में 11 राज्यों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है। केरल में इनकी संख्या सर्वाधिक है। रिपोर्ट में 2024 के आम चुनावों में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को दर्शाया गया है। नई दिल्ली स्थित सार्वजनिक नीति अनुसंधान और परामर्श फर्म क्वांटम हब की एक रिपोर्ट से पता चला है कि केरल में पुरुष मतदाताओं की तुलना महिलाओं की संख्या अधिक है। कुल मतदाताओं में 51 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसके बाद गोवा, मिजोरम, मणिपुर और तमिलनाडु का स्थाना आता है।

इसके विपरीत, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी सबसे कम है। इस आम चुनाव में महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी भी दो दशकों में सबसे अधिक – 48.6 प्रतिशत है। 2019 के बाद से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में नई महिला मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। टीक्यूएच कंसल्टिंग की सह संस्थापक अपराजिता भारती ने कहा, ‘निर्वाचक मंडल के रूप में महिलाएं पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई हैं। यह क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दलों के चुनाव पूर्व वादों में भी परिलक्षित होता है।’

उन्होंने कहा, ‘हम महिला मतदाताओं के बढ़ते महत्व को उजागर करने और ट्रैक करने का प्रयास कर रहे हैं। देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रगति के लिए राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है।’ रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों जैसी सेवा और विदेशी क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व क्रमशः 3.5 और 11 प्रतिशत है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...