14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयगर्मी से राहत! इन राज्यों में शुरू हो रही प्री-मॉनसून बारिश, जानें...

गर्मी से राहत! इन राज्यों में शुरू हो रही प्री-मॉनसून बारिश, जानें फसलों पर क्या होता है असर

Published on

नई दिल्ली,

मार्च के महीने में मध्य भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिली थीं. अब इन राज्यों में मौसम शुष्क है और तापमान में बढ़त देखने को मिली है. हालांकि, बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि जल्द ही देश में कुछ राज्यों में प्री-मॉनसून बारिश की गतिविधियां जारी हो जाएंगी. प्री-मॉनसून बारिश से गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दी है.

इन राज्यों में होगी प्री मॉनसून बारिश
प्री-मॉनसून बारिश सबसे पहले मध्य भारतीय राज्यों विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी. फिर वर्षा बेल्ट धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ेगी, जो ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को कवर करेगी. तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है.

बारिश की गतिविधियां 6 अप्रैल से शुरू हो सकती हैं. स्काईमेट की मानें तो कम से कम 4-5 दिनों तक बारिश के चलते गर्मी से राहत की उम्मीद है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो अप्रैल की पहली छमाही तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य, पूर्व और उत्तरी हिस्सों में छिटपुट प्री-मानसून बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

फसलों को हो सकता है नुकसान
इस बारिश से तापमान में कमी और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन देश के कई हिस्सों में चल रही फसल कटाई के लिए ये बारिश चुनौती खड़ी कर सकती है. स्काईमेट ने किसानों को फसल के होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...