9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयजेल में बंद बीआरएस नेता के कविता से पूछताछ करेगी CBI, कोर्ट...

जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता से पूछताछ करेगी CBI, कोर्ट ने दी मंजूरी

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में सीबीआई ने बीआरएस की नेता के कविता से तिहाड़ जेल में पूछताछ करने और बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली कोर्ट में याचिका डाली दी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सीबीआई को के कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दे दी है।बता दें कि बीआरएस की नेता के कविता दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल में बंद हैं। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को बीआरएस नेता के कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दी।

के कविता की अंतरिम जमानत पर सोमवार को फैसला
तिहाड़ जेल में बंद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को यहां एक अदालत से अंतरिम जमानत दिये जाने का आग्रह किया और दावा किया कि उनके 16 वर्षीय बेटे की परीक्षाएं हैं और उसे अपनी मां के नैतिक और भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत ने कविता और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश वकील की दलीलें सुनीं और अपना आदेश सोमवार के लिए सुरक्षित रख लिया है।

के कविता पर क्या है आरोप
बीआरएस नेता के कविता को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि कविता ‘साउथ ग्रुप’ की प्रमुख सदस्य थीं, जिस पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब लाइसेंस के एक बड़े हिस्से के बदले दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...