9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयकौन है विष्णु गुप्ता, केजरीवाल को पद से हटाने की जिनकी याचिका...

कौन है विष्णु गुप्ता, केजरीवाल को पद से हटाने की जिनकी याचिका को हाईकोर्ट ने कर दिया खारिज

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री सीएम को शराब नीति घोटाले में गिरफ्तारी के बाद पद से हटाने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। हाई कोर्ट ने साफ कहा है कि पद से हटना या नहीं हटना केजरीवाल का ‘निजी फैसला’ है। हाई कोर्ट ने कहा कि कई बार राष्ट्रीय हित को निजी हित के ऊपर तरजीह देनी होती है। हाई कोर्ट के इस फैसले से याचिका कर्ता विष्णु गुप्ता को झटका लगा है। ऐसे में सवाल उठता है कि सीएम केजरीवाल के खिलाफ याचिका दायर करने वाला यह शख्स आखिर कौन है।

विष्णु गुप्ता कौन है?
विष्णु गुप्ता हिंदू सेना नाम के संगठन का प्रमुख है। इस संगठन की स्थापना साल 2011 में की गई थी। विष्णु मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में हिंदू पक्ष की तरफ से पक्षकार भी है। इस साल फरवरी में विष्णु गुप्ता को एक धमकी भरा लेटर और तीन गोलियां भेजी गई थीं। गुप्ता ने इस मामले में मधु विहार थाने में केस भी दर्ज कराया था। धमकी भरे पत्र में विष्णु गुप्ता को कृष्ण जन्मभूमि का केस वापस लेने की धमकी दी गई थी।

विष्णु गुप्ता की हो चुकी है गिरफ्तारी
विष्णु गुप्ता पहले भी कई मामलों को लेकर चर्चित रहा है। साल 2015 में दिल्ली पुलिस ने केरल हाउस कैंटीन में गोमांस परोसे जाने की कथित झूठी शिकायत करने के आरोप में हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता को बुधवार को हिरासत में लिया था। इसके अलावा साल 2021 में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन के ऑफिस पर तोड़फोड़ करने को लेकर गिरफ्तार किया जा चुका है। साल 2022 में हिंदू सेना अध्यक्ष की तरफ से पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। इसके अलावा दिल्ली में बाबर रोड के बोर्ड पर कालिख पोतने में भी हिंदू सेना का नाम आया था। हिंदू सेना की तरफ से बाबर रोड का पर अयोध्या रोड का पोस्टर लगाया गया था।

हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका
साल 2023 में हिंदू सेना की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आदिपुरुष फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई थी। कोर्ट ने हालांकि, उस समय याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। वहीं, इसी साल हिंदू सेना के अध्यक्ष ने सनातन धर्म और श्री राम मंदिर और काशी मथुरा पर नफरत भरे भाषण देने वालों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...