9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयAAP की फिर बढ़ीं मुश्किलें, MLA अमानतुल्लाह खान के खिलाफ ED ने...

AAP की फिर बढ़ीं मुश्किलें, MLA अमानतुल्लाह खान के खिलाफ ED ने कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत

Published on

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच आम आदमी पार्टी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ही शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP के कार्यकर्ता अलग-अलग तरीकों से विरोध जाहिर कर रहे हैं। इस बीच AAP के विधायक अमानतुल्लाह खान पर भी ईडी ने अपना शिकंजा कसा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। खान के ईडी के समन का पालन न करने पर यह शिकायत दर्ज की गई है। शनिवार को दिल्ली की अदालत इस मामले पर सुनवाई करेगी।

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित भर्ती अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी ने खान को कई बार समन भेजा था। दरअसल अमानतुल्‍ला खान पर द‍िल्‍ली वक्‍फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए व‍ित्तीय अन‍ियम‍ितताएं करने का आरोप है। मनी लॉन्‍ड्र‍िंग से जुड़े इस मामले में ईडी उनके ठ‍िकानों पर पहले छापेमारी भी कर चुकी है। दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने विधायक अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत अर्जी को प‍िछले महीने मार्च में खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट ने कहा था क‍ि ईडी की ओर से बार-बार समन जारी होने के बावजूद अमानतुल्लाह खान पेशी पर शामिल नहीं हुए।

क्‍या है मामला?
आम आदमी पार्टी के नेता और व‍िधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दिल्ली वक्फ बोर्ड की ओर से भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। उन पर आरोप है क‍ि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहने उन्‍होंने 32 लोगों की अवैध तरीके से भर्तियां कीं थीं। इस मामले में प्रवर्तन न‍िदेशालय की टीमें पहले ही ओखला व‍िधानसभा से एमएलए के ठ‍िकानों पर छापेमारी कर चुकी हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...