9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयमनीष सिसोदिया की हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ी, दस्तावेजों की जांच में...

मनीष सिसोदिया की हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ी, दस्तावेजों की जांच में देरी पर कोर्ट ने पूछा सवाल

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक कोर्ट ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है. मौजूदा वक्त में मनीष सिसोदिया दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान 207 सीआरपीसी अनुपालन में देरी को लेकर ईडी और आरोपी के बीच बहस हुई. इस दौरान जज ने दस्तावेजों के निरीक्षण में देरी पर दोनों से सवाल पूछे. मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी.

जेल से जनता के नाम चिट्ठी लिख चुके हैं सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से अपनी विधानसभा पटपड़गंज की जनता के नाम पत्र लिखा, जो शुक्रवार को सामने आया. इस पत्र में उन्होंने कहा है कि जल्द ही जेल से बाहर मिलेंगे. मनीष सिसोदिया ने लिखा कि पिछले एक साल में मुझे सबकी याद आई, सब ने बहुत ईमानदारी से मिलकर काम किया. जैसे आजादी के वक्त सब ने लड़ाई लड़ी, वैसे ही हम अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ रहे हैं.

‘अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर जेल में बंद करते थे…’
मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि अंग्रेजों की तानाशाही के बाद भी आजादी का सपना सच हुआ, वैसे ही एक दिन हर बच्चे को सही और अच्छी शिक्षा मिलेगी. अंग्रेजों को भी अपनी सत्ता का बहुत घमंड था, अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को जेल में बंद करते थे. अंग्रेजों ने कई सालों तक महात्मा गांधी को जेल में रखा, नेल्सन मंडेला को भी जेल में डाला. ये लोग मेरी प्रेरणा हैं और आप सब मेरी ताकत हैं.

मनीष सिसोदिया ने अपनी विधानसभा के लोगों की ओर मुखातिब होते हुए लिखा कि जेल में रह कर मेरा प्यार आप लोगों के लिए और बढ़ा है, मेरी पत्नी का आप लोगों ने बहुत ध्यान रखा. सीमा आपकी सबकी बात करते हुए भावुक हो जाती हैं, आप सब अपना ख्याल रखिए. जल्द बाहर मिलेंगे, लव यू ऑल!

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...