9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीय'यह कनाडा है जो हमारे मामलों में दे रहा दखल', भारत ने...

‘यह कनाडा है जो हमारे मामलों में दे रहा दखल’, भारत ने न सिर्फ आरोप खारिज किए बल्कि ट्रूडो प्रशासन को आईना भी दिखाया

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने कनाडाई खुफिया एजेंसी सीएसआईएस द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोशिश के आरोपों को ‘निराधार’ बताया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कनाडा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए ओटावा पर पाखंड रचने का आरोप लगाया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मुख्य मुद्दा अतीत में नई दिल्ली के मामलों में ओटावा का हस्तक्षेप है.

एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने कनाडाई आयोग की जांच के बारे में मीडिया रिपोर्टें देखी हैं… हम कनाडाई चुनावों में भारतीय हस्तक्षेप के ऐसे सभी आधारहीन आरोपों को दृढ़ता से खारिज करते हैं. दूसरे देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करना भारत सरकार की नीति नहीं है. वास्तव में, इसके विपरीत, यह कनाडा है जो हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है.’

कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) के एक दस्तावेज में कहा गया है कि संघीय जांच आयोग 2019 और 2021 में देश के चुनावों में भारत, पाकिस्तान, चीन और रूस जैसे विदेशी देशों के संभावित हस्तक्षेप की जांच कर रहा है. सीएसआईएस के दस्तावेजों में आरोप लगाया गया है कि ‘2021 में, भारत सरकार का कनाडा में एक भारतीय सरकारी प्रॉक्सी एजेंट का उपयोग करने सहित हस्तक्षेप करने का इरादा था और संभवतः गुप्त गतिविधियां संचालित की गईं.’

कनाडाई जासूसी एजेंसी ने आगे आरोप लगाया कि भारत सरकार ने 2021 में हस्तक्षेप करने से गतिविधियां चलाईं जो कम संख्या वाले चुनावी जिलों पर केंद्रित थीं. सीएसआईएस के दस्तावेज में कहा गया है कि भारत सरकार ने उन जिलों को निशाना बनाया क्योंकि भारत की धारणा थी कि ‘भारतीय मूल के कनाडाई मतदाताओं का एक हिस्सा खालिस्तानी आंदोलन या पाकिस्तान समर्थक राजनीतिक रुख के प्रति सहानुभूति रखता है.’

कनाडाई खुफिया एजेंसी के निदेशक को रिपोर्ट पर भरोसा नहीं
दस्तावेज में कहा गया है कि सीएसआईएस ने ‘खुफिया जानकारी’ एकत्र किया है जो इंगित करता है कि भारत सरकार के ‘प्रॉक्सी एजेंट’ ने भारत समर्थक उम्मीदवारों को अवैध वित्तीय सहायता प्रदान करके लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करने का प्रयास किया हो सकता है. हालांकि, सीएसआईएस के निदेशक डेविड विग्नॉल्ट ने कहा है कि सीएसआईएस की रिपोर्ट में उल्लिखित आरोपों को तथ्य नहीं माना जाना चाहिए, और मामले में गहन जांच की आवश्यकता है. क्योंकि रिपोर्ट में उल्लिखित जानकारी अपुष्ट या अधूरी प्रतीत होती है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...