9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi: स्कूल में लड़ाई के बाद 8वीं के छात्र के साथ हैवानियत,...

Delhi: स्कूल में लड़ाई के बाद 8वीं के छात्र के साथ हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

Published on

नई दिल्ली,

स्कूल में बच्चों की लड़ाई के दौरान 4 लड़कों ने मिलकर 8वीं कक्षा के एक छात्र के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया. घटना राजधानी दिल्ली के थाना न्यू अशोक नगर इलाके की है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने बताया कि आठवीं कक्षा के छात्रों में आपस की झड़प के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है.

चार छात्रों ने मिलकर छात्र के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया. इसके साथ ही उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर आरोपी बच्चे वहां से फरार हो गए. पीड़ित बच्चे के परिजनों के अनुसार वारदात 18 मार्च को हुई थी. बच्चे की मां रो-रो कर कह रही है कि मेरे बच्चे के साथ ऐसी बर्बरता हुई है, जैसी निर्भया के साथ हुई थी. वही सब मेरे बच्चे के साथ हुआ है.

पीड़ित छात्र की मां ने आरोप लगाया कि इस वारदात में पांच लड़के शामिल थे. इसमें से अभी तक चार बच्चों को पुलिस ने नहीं पकड़ा है. वहीं, पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि उनका साथ न तो पुलिस दे रही है और न ही स्कूल दे रहा है. घर वालों को प्रिंसिपल से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है.

बहन के साथ भी वारदात की दी धमकी
बच्चे ने पुलिस को बयान दिया है कि वह योगा टीचर के पास भी गया था. उसने अपने बयान में यह भी कहा कि उसे आरोपी लड़कों ने धमकी दी थी कि अगर तूने किसी को यह बात बताई, तो स्कूल में तेरी बहन भी पढ़ती है. हम उसको भी नहीं छोड़ेंगे. घर वालों की मानें, तो उसने अपनी बहन को बचाने के लिए ही अपना मुंह इतने दिन तक बंद रखा.

मुंह पर मास्क लगाकर आए थे आरोपी छात्र
वहीं बच्चे का 5 घंटे का ऑपरेशन चला और बच्चा 4 से 5 दिन तक आईसीयू में रहा. डॉक्टर ने कहा कि कि आपके बच्चे की जान भी जा सकती थी. पीड़ित बच्चे के परिजनों का कहना है कि जिन लड़कों ने यह अपराध किया है, उन्होंने पूरी सोची समझी साजिश के तहत यह किया था. उन बच्चों ने मुंह पर मास्क थे और वे अपना चेहरे ढंके हुए थे. परिवारों वालों का एक बड़ा आरोप यह भी है कि आठवीं क्लास के बच्चे ने 10वीं और 11वीं क्लास के बच्चों को बुलाकर यह अपराध किया है.

अस्पताल से पुलिस को गया था फोन
इस मामले में पुलिस ने बताया कि दो अप्रैल को नोएडा के मानस हॉस्पिटल से 14 साल के एक लड़के की एमएलसी के संबंध में सूचना मिली थी. जांच अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित की एमएलसी एकत्र की, जिसमें पता चला कि लड़के के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया था.

पुलिस ने कराई पीड़ित की काउंसलिंग
पीड़ित ने अपने एक सहपाठी द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात पुलिस अधिकारी को बताई थी. पीड़िता को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित की काउंसलिंग की गई और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई,

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया है केस
तथ्य और परिस्थितियों के अनुसार इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 341, 34, 377, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. एक आरोपी छात्र को तुरंत पकड़ लिया गया और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...