9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदो महिलाएं, 43 पुरुष और बंद मकान... रात होते ही होने लगती...

दो महिलाएं, 43 पुरुष और बंद मकान… रात होते ही होने लगती थी भीड़, दिल्ली में ये चल क्या रहा था?

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली (Delhi) के पश्चिम विहार में एक इनपुट के आधार पर पुलिस ने रेड मारी तो घर के अंदर का नजारा देखकर अफसर हैरान रह गए. घर में दो महिलाएं और 43 पुरुष मौजूद थे. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. रात के समय अचानक हुई छापेमारी के बाद आसपास के घरों में लोग हैरान थे कि आखिर माजरा क्या है. पुलिस ने मौके से कुछ अवैध चीजें भी बरामद की हैं.

एजेंसी के अनुसार, यह पूरा मामला बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके का है. यहां शाम होते ही एक मकान में लोगों की भीड़ जुटने लगती थी. आसपास के लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है. इसके बाद जैसे ही रात हुई तो लोगों ने खबर पुलिस को दे दी. पुलिस ने रात में ही बताए गए मकान पर छापेमारी कर दी.

मकान का गेट खुला तो अंदर का सीन देख पुलिस अफसर हैरान रह गए. अंदर जुए का फड़ लगा हुआ था. इस दौरान पुलिस ने जुआ रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाओं समेत 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ पश्चिम विहार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था.

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) जिमी चिरम ने बताया कि स्थानीय पुलिस को शुक्रवार रात मुल्तान नगर के एक घर में जुआ रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी. खबर मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की. इंस्पेक्टर पवन कुमार और सब इंस्पेक्टर चंदन पासवान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी, जिसने घर पर छापा मारा और मौके से दो महिलाओं सहित 45 लोगों को पकड़ लिया.

पुलिस ने बताया कि इस दौरान 9,53,495 रुपये कैश, ताश के 18 पैकेट, पासे के 16 टुकड़े, प्लास्टिक के आयताकार टोकन के 25 टुकड़े और 96 गोल टोकन बरामद किए गए हैं. इस पूरे मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...