9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयइस साल पड़ने वाली है भयंकर गर्मी, मौसम विभाग ने की है...

इस साल पड़ने वाली है भयंकर गर्मी, मौसम विभाग ने की है भविष्यवाणी…

Published on

नई दिल्ली

देश अप्रैल-जून की अवधि में अत्यधिक गर्मी का सामना कर रहा है। दक्षिण भारत समेत कई राज्यों में तापमान पहले से ही बढ़ना शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से लेकर गोवा तक लू को लेकर राज्य सरकारों की तरफ से एडवाइजरी जारी की जा रही हैं। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। ऐसे में लू का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल अप्रैल-जून में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। इसके अलावा मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भागों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्यतः चार से आठ दिन की तुलना में 10-20 दिन तक लू चल सकती है।

लू क्या है
मौसम विभाग के अनुसार जब अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री या अधिक होता है या अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस होता है। उसे लू माना जाता है। यदि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक हो जाए तो उस दौरान चलने वाली हवा भी लू मानी जाती है। ‘गंभीर’ लू तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री या अधिक होता है। सामान्य शब्द में गर्मियों में उत्तर पूर्व या पश्चिम से पूरब दिशा की ओर चलने वाली प्रचंड गर्मी और शुष्क हवाओं को लू कहते हैं।

सरकार की तरफ से सलाह

  • स्कूल पीक आवर्स (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे) के दौरान काम न करें।खुले में क्लासों पर रोक लगे।
  • लू की घोषणा होने पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक सड़कों पर बसों का संचालन ना किया जाए।
  • नियोक्ताओं को फील्ड कर्मचारियों के शेड्यूल को पीक दोपहर के घंटों (दोपहर 1- शाम5 बजे) को कम किया जाए
  • प्रवासी आबादी के लिए रैन बसेरे पूरे दिन खुले रहें।
  • पानी के सभी गैर-आवश्यक यूज को रोक दिया जाए।
  • प्याऊ के जरिये लोगों तक स्वच्छ पेयजल लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए​

लू में किन बातों का रखें ध्यान

  • लू की वजह से हीट क्रैंप, हीट एक्जॉशन या हीट स्ट्रोक का खतरा बन जाता है।
  • ऐसे में घरों में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने पर जोर देना चाहिए। दिन में घर से बाहर जाने पर विभिन्न एहतियात बरतें।
  • दिन में समय-समय पर पर्याप्त पानी पीएं। शरीर में पानी की कमी ना होने दें।
  • लू से बीमार महसूस होने पर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में डॉक्टर से सलाह लें।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...