8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयपतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामला: रामदेव और बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी...

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामला: रामदेव और बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी

Published on

नई दिल्ली,

पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले बाबा रामदेव और पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर बिना शर्त माफी मांगी है. माफीनामे में रामदेव और बालाकृष्णन दोनों ने कहा है कि वे आदेश का पूरी तरह से पालन करेंगे और न्याय की गरिमा को बरकरार रखेंगे. पतंजलि ने भ्रामक विज्ञापन को लेकर विस्तृत जवाब दाखिल किया है.

रामदेव और आचार्य बालकृष्ण बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे. दोनों को कारण बताओ नोटिस के संबंध में अदालत के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. दोनों से पूछा गया था कि दिए गए बयानों का पालन नहीं करने के लिए उनके खिलाफ क्यों न अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू की जाए?

2 अप्रैल को अदालत ने दोनों को हलफनामा दायर कर स्पष्टीकरण देने का आखिरी मौका दिया था, जिसमें कहा गया था कि पहले दायर की गई माफी अधूरी और महज दिखावा थी. उत्तराखंड राज्य ने भी एक विस्तृत हलफनामा दायर किया है और कहा है कि समय-समय पर पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ कार्रवाई की गई है और सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया है कि निर्धारित कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. उत्तराखंड राज्य का हलफनामा सुनवाई की पिछली तारीख पर शीर्ष अदालत द्वारा राज्य को मामले में एक पक्ष के रूप में शामिल किये जाने के बाद आया है.

27 फरवरी को कोर्ट ने पतंजलि और उसके एमडी को अवमानना का नोटिस जारी किया था. मार्च में अवमानना नोटिस का जवाब दाखिल नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि एमडी के साथ-साथ बाबा रामदेव को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने को कहा था.

पतंजलि एमडी ने एक हलफनामा दायर कर कहा कि विवादित विज्ञापनों में केवल सामान्य बयान थे, लेकिन अनजाने में आपत्तिजनक वाक्य भी शामिल हो गए. इसमें कहा गया कि विज्ञापन प्रामाणिक थे और पतंजलि के मीडिया कर्मियों को कोर्ट के नवंबर के आदेश की जानकारी नहीं थी.

सुप्रीम कोर्ट की पिछली तारीख पर बाबा रामदेव और एमडी बालकृष्ण दोनों व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में मौजूद थे. जबकि बाबा रामदेव का हलफनामा रिकॉर्ड पर नहीं था, अदालत ने एमडी बालकृष्ण के हलफनामे के बारे में अपनी आपत्ति जाहिर की. शीर्ष कोर्ट ने इसे महज दिखावा करार दिया था.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...