8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयसीएम केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट,...

सीएम केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, जानिए क्यों मिली अगले हफ्ते की डेट

Published on

नई दिल्ली:

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी। जिस पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है। सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल सोमवार को सुनवाई करेगा। दरअसल अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका डाली थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट से झटका मिलने के बाद सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इसलिए 15 तारीख से पहले की डेट नहीं मिली
गिरफ्तारी के विरोध में अरविंद केजरीवाल ने जब सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली तो उन्होंने इस पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें अगले हफ्ते की डेट दी है। दरअसल आज ईद की वजह से कोर्ट में छुट्टी है और शनिवार और रविवार को भी कोर्ट बंद रहता है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तारीख दी है।

केजरीवाल ने कोर्ट में दायर की SLP
दरअसल अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन यानी की SLP दायर की है। अरविंद केजरीवाल ने तर्क दिया कि अगर आगामी चुनाव में हिस्सा लेने के लिए उन्हें तुरंत रिहा नहीं किया जाता तो इससे विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की गलत परंपरा स्थापित होगी।

21 मार्च को ईडी ने सीएम को किया था गिरफ्तार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पिछले महीने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद 10 दिन तक ईडी ने उनसे पूछताछ की और फिर ट्रायल कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 15 दिन के लिए जेल भेज दिया। अरविंद केजरीवाल और आप नेता शुरुआत से गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। अपनी गिरफ्तारी के विरोध में केजरीवाल ने हाई कोर्ट में याचिका डाली थी लेकिन वहां से जब उन्हें झटका मिला तो अब वो सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। अब देखना है कि 15 अप्रैल को सुनवाई करते हुए कोर्ट क्या कहता है ?

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...