15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालन राजा, न महाराजा...खुद को ही वोट नहीं दे पाएंगे दिग्गज, जहां...

न राजा, न महाराजा…खुद को ही वोट नहीं दे पाएंगे दिग्गज, जहां से लड़ रहे चुनाव, वहां की वोटर लिस्ट में नहीं है नाम

Published on

भोपाल:

चुनाव में एक-एक वोट की कीमत होती है। इसके कई उदाहरण हमें इतिहास में देखने को मिलते हैं। बावजूद इसके गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने आप को ही वोट नहीं दे पाएंगे। सिर्फ सिंधिया ही नहीं, उनका पूरा परिवार उन्हें वोट नहीं दे पाएगा। दरअसल, उनका नाम गुना संसदीय सीट से मतदाता सूची में शामिल नहीं है। हालांकि वह अपने मूल स्थान पर जाकर वोट डाल सकते हैं। यानी कि उन्हें वोट डालना है तो ग्वालियर आना होगा।

यही हाल राजगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का है। वह भी अपने लोकसभा सीट पर वोट नहीं डाल पाएंगे। उनका भी वोटर कार्ड राजगढ़ का नहीं है। दरअसल, उनका वोटर कार्ड भी भोपाल के नाम पर है। राजधानी की जजेज कॉलोनी की मतदाता सूची में उनका नाम है। अगर वह वोट डालना चाहते हैं तो उन्हें भोपाल आना पड़ेगा।

पहले चरण में भी दो उम्मीदवार खुद को वोट नहीं दे पाए थे। एक तो खजुराहो सीट से बीजेपी प्रत्याशी वी.डी. शर्मा और दूसरी खजुराहो से ही इंडी एलायंस की आरबी प्रजापति थीं। वी.डी. शर्मा और आरबी प्रजापति दोनों ही भोपाल में वोट डाल सकते हैं। सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला का भी नाम वहां की मतदाता सूची में नहीं है। उनका नाम भोपाल की मालवीय नगर की मतदाता सूची में है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...