15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालमध्यप्रदेश: तस्वीर देखते ही दुल्हन बनाने को बेताब हो जाते कुंवारे लड़के,...

मध्यप्रदेश: तस्वीर देखते ही दुल्हन बनाने को बेताब हो जाते कुंवारे लड़के, शादी के बाद पछता रहे सभी पति

Published on

देवास:

उसकी तस्वीर ही काफी थी, कुंवारे लड़के देखकर उसे दुल्हन बनाने को बेताब हो जाते थे। उसके घर वाले उसकी शादी के लिए दहेज नहीं देते थे बल्कि लड़के वालों से लाखों रुपए लेते थे। रुपए लेने के बाद शादी की तारीख तय होती थी। धूमधाम से शादी होती थी। युवती दुल्हन बनकर ससुराल जाती थी लेकिन एक सप्ताह से ज्यादा वो किसी की पत्नी नहीं रही। मध्यप्रदेश में देवास पुलिस ने एक ऐसी ही युवती को गिरफ्तार किया है, जिसने एक लड़के से शादी के लिए दो लाख रुपए लिए और फिर ससुराल से भाग गई।

युवक ने की थी शिकायत
दरअसल, यह पूरा मामला मध्यप्रदेस के देवास जिले के भौरासा थाना क्षेत्र का है। इस गांव में रहने वाली सागर बाई और उसका बेटे रवि ने पुलिस में ठगी की शिकायत की थी। राधिका नाम की युवती की कुछ लोगों ने तस्वीर दिखाई थी। देखते ही युवक को वह पसंद आ गई थी। इसके बाद युवक राधिका को अपनी दुल्हन बनाने के तैयार हो गया। तस्वीर दिखाने वाले लोगों ने रवि से दो लाख रुपए की मांग की। रवि और उसके परिवार के लोग इसके लिए तैयार हो गए। साथ ही शादी के लिए दो लाख रुपए दे दिए।

दोनों की कराई गई शादी
पैसे लेने के बाद रवि की शादी राधिका से करा दी गई। वह दुल्हन बनकर रवि के घर आ गई। आठ दिन रहने के बाद वह अपने साथियों के साथ ससुराल से फरार हो गई। साथ ही घर से अन्य सामान लेकर भी चली गई। अब पीड़ित परिवार ने दुल्हन समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज करवाया है। इसमें चार लोगों की गिरफ्तारी पहले हो गई थी। पुलिस ने दुल्हन बनी युवती को भी गिरफ्तार किया है।

जनवरी में घटी थी घटना
दरअसल, गिरफ्तार युवती लुटेरी दुल्हन गैंग की सदस्य है। वह पूर्व में भी कई लोगों की पत्नी बन चुकी है। लूट के बाद ससुराल से भाग जाती है। रवि से उसकी शादी जनवरी में हुई थी। पुलिस ने अब उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया है। देवास पुलिस ने शातिर युवती पर दो हजार रुपए के इनाम भी घोषित कर रखे थे। वह डोंगरगांव कसरावद की रहने वाली है। राधिका उर्फ हिना उसका गांव का नाम है। लोगों से पैसे ऐंठकर वह उन्हें फंसाने की धमकी देती थी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...