15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeभोपालMP: ट्रैक्टर पलटने से दबकर 4 बच्चे समेत 5 लोगों की मौत,...

MP: ट्रैक्टर पलटने से दबकर 4 बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, CM ने की मुआवजा देने की घोषणा

Published on

जबलपुर,

जबलपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया. बताया जाता है कि एक ट्रैक्टर पर कुछ बच्चे सवार थे. वहीं ट्रैक्टर का चालक भी काफी कम उम्र बताया जा रहा है. यह घटना चारगावां पुलिस थाना क्षेत्र के तिनेटा देवरी गांव की है.

एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार सिटी एसपी सुनील नेमा ने बताया कि सोमवार की सुबह तिनेटा देवरी गांव में ट्रैक्टर पलट जाने की सूचना मिली थी. इस हादसे में चार बच्चों सहित ड्राइवर की जान चली गई. मरने वाले सभी बच्चे 10 से 15 साल के बताए जा रहे हैं. वहीं ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर की उम्र भी महज 18 साल के आसपास थी. इस घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

शादी समारोह में ट्रैक्टर पर पानी टंकी ले जा रहे थे बच्चे
बताया जाता है कि सभी बच्चे ट्रैक्टर पर सवार होकर एक शादी समारोह में पानी का टैंक ले जा रहे थे. स्टीयरिंग पर बैठा युवक ट्रैक्टर को काफी लापरवाही के साथ चला रहा था. इस कारण उसने ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो दिया. इसका नतीजा यह हुआ कि ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया और उसके ट्रॉली के नीचे दबकर चार बच्चों की मौत हो गई. वहीं ड्राइवर ने भी दम तोड़ दिया.

मरने वाले सभी बच्चे की उम्र 10 से 15 साल के बीच थी
एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि मरने वाले बच्चों की पहचान अनूप बरकदे (12), राजीव गोंड (13), देवेंद्र बरकदे (15), लकी मरकम (10) और चालक धर्मेंद्र ठाकुर के रूप में की गई है. वहीं दलपत (12) और विकास (10) गंभीर रूप से घायल हो गया है. दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है.

सीएम ने पीड़ित परिवार को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की
जबलपुर के तिनेटा गांव में सड़क दुर्घटना में बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जताया है. सीएम ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर जिला प्रशासन इस संबंध में चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजेगा.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...