21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा: नगर कीर्तन परेड में दिखा 'हिंसा का जश्न', भारत ने ट्रूडो...

कनाडा: नगर कीर्तन परेड में दिखा ‘हिंसा का जश्न’, भारत ने ट्रूडो को खूब सुना दिया

Published on

नई दिल्ली:

कनाडा के माल्टन में नगर कीर्तन परेड की झांकियों में भारतीय राजनेताओं के बारे में हिंसक चित्रण प्रदर्शित करने पर आज भारत ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। इस संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, हमने कनाडा में हमारे राजनीतिक नेतृत्व के खिलाफ चरमपंथी तत्वों द्वारा इस्तेमाल की जा रही हिंसक छवियों के बारे में बार-बार अपनी मजबूत चिंताओं को उठाया है। पिछले साल, हमारे पूर्व प्रधान मंत्री की हत्या को दर्शाने वाली एक झांकी का इस्तेमाल एक जुलूस में किया गया था। पूरे कनाडा में भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा की धमकी वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं।

हिंसा का मनाया गया जश्न
हिंसा का जश्न मनाना और उसका महिमामंडन करना किसी भी सभ्य समाज का हिस्सा नहीं होना चाहिए. लोकतांत्रिक देश जो कानून के शासन का सम्मान करते हैं, उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कट्टरपंथी तत्वों द्वारा डराने-धमकाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।हम कनाडा में अपने राजनयिक प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि कनाडा सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि वे बिना किसी डर के अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम हों। हम कनाडा सरकार से फिर से आह्वान करते हैं कि वह कनाडा में आपराधिक और अलगाववादी तत्वों को सुरक्षित जगह और राजनीतिक स्थान प्रदान करना बंद करे।
रणधीर जायसवाल , विदेश मंत्रालय प्रवक्ता

कनाडा सरकार से भारत ने क्या कहा
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी हिंसा का जश्न मनाना और उसका महिमामंडन करना किसी भी सभ्य समाज की निशानी नहीं होनी चाहिए। लोकतांत्रिक देश जो कानून के शासन का सम्मान करते हैं, उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कट्टरपंथी तत्वों द्वारा डराने-धमकाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

बता दें कि आज ही कनाडा के आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की उस टिप्पणी को खारिज किया कि जिसमें भारत ने आरोप लगाया था कि ओटावा लोगों को देश में प्रवेश देने के मामले में ढिलाई बरतता है। मिलर ने कहा कि छात्र वीजा पर कनाडा में प्रवेश करने वाले लोगों की आपराधिक रिकॉर्ड की अधिकारी जांच करते हैं। दरअसल बीते शनिवार को विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि हमने उनसे (कनाडाई प्राधिकारियों) कई बार कहा कि वे ऐसे लोगों को वीजा, मान्यता या राजनीतिक क्षेत्र में जगह न दें जो उनके (कनाडा के) लिए, हमारे लिए और हमारे संबंधों में समस्या पैदा कर रहे हैं। लेकिन कनाडा सरकार ने कुछ नहीं किया।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...