21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'ट्रंप ने 2006 में उसके साथ बनाए थे यौन संबंध...', पोर्न स्टार...

‘ट्रंप ने 2006 में उसके साथ बनाए थे यौन संबंध…’, पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का बयान दर्ज

Published on

नई दिल्ली,

हश मनी (गुप्त धन) में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अमेरिका की फेमस एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Stormy Daniels) ने इस मामले में ट्रम्प के खिलाफ अदालत में गवाही दी है. स्टॉर्मी ने कोर्ट को ट्रंप के साथ बनाए गए यौन संबंध और चुप रहने के बदले मिली रकम के बारे में बताया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने 2006 में यौन संबंध बनाए थे. बाद में स्टॉर्मी उस वाकये को सार्वजनिक करने की धमकी दे रही थी. ट्रम्प को फिलहाल डेनियल्स को 1 लाख 30 हजार डॉलर के भुगतान को छुपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के आरोप में दोषी नहीं ठहराया गया है.

चुप रहने के बदले मिली अच्छी खासी रकम
एजेंसी के मुताबिक इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप का रुख हमेशा से स्टॉर्मी डेनियल्स से अलग रहा है. उन्होंने डेनियल्स के साथ यौन संबंध बनाने की बात से इनकार किया है. हालांकि, स्टॉर्मी लगातार दावा कर रही हैं कि ट्रम्प ने उन्हें चुप रहने के लिए अच्छी खासी रकम दी थी. इसकी वजह यह थी कि 2016 में ट्रंप राष्ट्रपति पद की दौड़ में थे.

ट्रंप ने स्टॉर्मी को बताईं निजी बातें
पोर्न स्टार ने कोर्ट से कहा कि जब उन्होंने ट्रंप को पहली बार देखा था तो उन्होंने रेशम का पायजामा पहना हुआ था. स्टॉर्मी डेनियल्स ने ट्रंप से ड्रेस बदलने के लिए कहा, जिस पर वह विनम्रता के साथ राजी हो गए. डेनियल्स ने कहा,’ ट्रम्प ने मुझसे अडल्ट इंडस्ट्री में मेरे करियर के बारे में पूछताछ की. उन्होंने पूछा कि क्या मेरी सेक्सुअली ट्रांसमिटेड बीमारी (STD) सें संबंधित जांच हुई है. ट्रंप की पत्नी मेलानिया के बारे में भी छोटी सी चर्चा हुई. ट्रंप ने बताया कि दोनों अलग-अलग कमरों में सोते थे.’

ट्रंप के बाथरूम में स्टॉर्मी ने क्या देखा?
पोर्न स्टार डेनियल्स ने कहा,’जब ट्रम्प बेडरूम में पहुंचे तो मैं बाथरूम का इस्तेमाल करने चली गई. इस दौरान वह अपने बॉक्सर और टी-शर्ट में बिस्तर पर लेटे थे. जब मैंने ट्रम्प के टॉयलेटरी बैग को देखा तो उसमें सोने की चिमटी के साथ ओल्ड स्पाइस (स्प्रे) और पर्ट प्लस (शैंपू) जैसी चीजें पड़ी हुई थीं.’

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...