21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के समर्थन में खुलकर आया रूस, अमेरिका को जमकर लगाई फटकार,...

भारत के समर्थन में खुलकर आया रूस, अमेरिका को जमकर लगाई फटकार, निज्जर के मामले पर सुना डाला

Published on

मॉस्को:

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की प्लानिंग का आरोप अमेरिका भारत पर लगाता है। इस मामले में अब भारत के समर्थन में रूस आ गया है। रूस ने इस मुद्दे पर अमेरिका को लताड़ लगाई है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा का कहना है कि पन्नू से जुड़ी साजिश में भारत की संलिप्तता के आरोप अमेरिका की ओर से एक देश के रूप में भारत का अपमान है। इससे पहले सोमवार को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा था कि भारत को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। इसके साथ ही कहा था कि अमेरिका भारत की ओर से जांच के नतीजों का इंतजार कर रहा है।

अमेरिका का आरोप है कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश भारत के एक अधिकारी ने रची थी। इसे लेकर निखिल गुप्ता नाम के भारतीय नागरिक को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। जाखारोवा से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘अभी तक हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक अमेरिका ने अभी तक भारतीय नागरिकों की कथित संलिप्तता का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है। पन्नू की हत्या की तैयारी में किसी भी सबूत के अभाव में अटकलें बिल्कुल भी अस्वीकार्य हैं।’

‘भारत को अस्थिर करने की कोशिश’
रूसी विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, ‘भारत के खिलाफ लगातार झूठे आरोप, इतना ही नहीं कई अन्य देशों पर भी अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन का निराधार आरोप लगाया है। यह दिखाता है कि अमेरिका को भारतीय इतिहास के बारे में गलतफहमी है। यह एक देश के रूप में भारत का अनादर है।’ उन्होंने आगे कहा कि आम चुनाव के बीच इस तरह के आरोपों से अमेरिका भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने एक संप्रभु देश के रूप में भारत के प्रति कम सम्मान दिखाया है।

अमेरिका को लगा झटका
पन्नू की हत्या की कथित साजिश में चेक गणराज्य में निखिल गुप्ता नाम के भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका निखिल के प्रत्यर्पण के लिए लगा है। लेकिन अब अमेरिका को चेक रिपब्लिक की अदालत से झटका मिला है। चेक रिपब्लिक की सुप्रीम कोर्ट ने निखिल गुप्ता के प्रत्यर्पण के फैसले पर रोक लगा दी है। चेक न्याय मंत्रालय के प्रवक्ता मार्केटा एंड्रोवा ने एक स्थानीय अखबार से बात करते हुए बताया कि यह निर्णय न्याय मंत्री को निखिल गुप्ता को प्रत्यर्पित करने से जुड़े फैसले लेने से रोकता है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...