12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालइंदौर में शादी और अमेरिका में तलाक, अब ससुर पर हो गई...

इंदौर में शादी और अमेरिका में तलाक, अब ससुर पर हो गई एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला

Published on

इंदौर

शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। दोनों अमेरिका में रहते थे। इसलिए उनका वहीं तलाक हो गया। वहीं, पॉपर्टी का बंटवारा भी हो गया। हालांकि इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। अमेरिका में हुए तलाक के बाद हाई प्रोफाइल परिवारों के बीच चल रहा विवाद फिर से थाने पहुंचा है। रिटायर्ड आयकर कमिश्नर की बेटी ने तलाक के दो साल बाद ससुर पर गबन का मामला दर्ज करवाया है।

दरअसल, तलाक के दो साल बाद बहू ने पुलिस थाने पहुंच कर अपने पूर्व ससुर के खिलाफ गबन का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि अमेरिका में अर्जित आय का तो आधा-आधा बंटवारा हो गया, लेकिन भारत में मिला स्त्रीधन ससुर के पास है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने ससुर के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
एसीपी कृष्णालाल चंदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बसंत विहार कॉलोनी में रहने वाली आकांक्षा जांभेकर ने केस दर्ज कराया है। उसकी शादी रायगढ़ (महाराष्ट्र) में रहने वाले अवधूत शेंडेय से 20 जनवरी 2017 को हुई थी। उसके बाद पति-पत्नी अमेरिका चले गए। दोनों मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते लगे। शादी के पांच साल बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। अमेरिका में परिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी का अमेरिकी कानून के तहत तलाक हो गया। उसके बाद आकांक्षा जांभेकर ने अमेरिका से एक मुख्तियारनामा इंदौर पुलिस को भेजकर लसूड़िया थाने में अपने ससुर विजयकांत शेंडेय के खिलाफ दर्ज गबन का केस दर्ज करवाया है।

वापस नहीं मिला स्त्रीधन
आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि शादी में परिजनों और रिश्तेदारों से सोने की चेन, मंगलसूत्र, पेंडल, चूड़ियां, कड़े दिए। इसके साथ ही पाटले, हीरे का हार और अंगूठी, हीरे के टॉप्स, हीरे लगी कान की लटकन, सोने की नथ सहित करीब 170 ग्राम के आभूषण आदि सामान मिले थे। आकांक्षा ने कहा कि इन आभूषणों को विदेश ले जाती तो कस्टम ड्यूटी और पासपोर्ट में एंट्री करवानी पड़ती। इसलिए सभी सामान ससुर के सुपुर्द कर दिया था। यह सामान तलाक के बाद उसे आज तक नहीं मिला ही नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...