21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय54वें फ्लोर से कूद रही थी महिला, बचाव दल ने चालाकी से...

54वें फ्लोर से कूद रही थी महिला, बचाव दल ने चालाकी से खींचा, खौफनाक VIDEO वायरल

Published on

नई दिल्ली,

कई बार लोग जीवन की परेशानियों से तंग आकर खुदखुशी करने चल पड़ते हैं. ऐसे में आसपास के लोग कई बार देखते रह जाते हैं और कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचा पाते. इसी तरह हाल में जब मैनहैटन की एक महिला जान देने के लिए एक 54 फ्लोर की बिल्डिंग के ऊपर चढ़ गई तो बचाव दल के लिए उसे बचाना बहुत बड़ा टास्क हो गया था. ऐसे में उन्होंने महिला को खींच निकालने के लिए जो कुछ किया उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 साल महिला को पिछले बुधवार को ईस्ट 29वीं स्ट्रीट पर एक मिडटाउन बिल्डिंग से बचाया गया था. रिपोर्टों के अनुसार, शाम लगभग 3:10 बजे, एनवाईपीडी की इमरजेंसी सर्विस यूनिट (ईएसयू) टीम को उस महिला के बारे में एक कॉल मिली जो इमारत से कूदने वाली थी.

जैसे ही रेस्क्यू टीम इमारत पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि महिला शीशे की रेलिंग के पार छज्जे पर बैठी थी. टीम ने शीशे के किनारे बनी जगह से महिला का हाथ पकड़ लिया जिससे वह कूद न सके. इसके बाद टीम के दो लोग रस्सी की मदद से शीशे के उस पार पहुंचे और महिला को खींचकर ऊपर किया. उसे तुरंत खींचकर बैलेव्यू अस्पताल ले जाया गया.

NYPD ने ट्विटर पर खुद ये वीडियो श्यर किया है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है- जब लोगों को मदद चाहिए होती है तो वे पुलिस को बुलाते हैं और जब पुलिस तो मदद चाहिए होती है तो वे इमरजेंसी सर्विस यूनिट को बुलाते हैं. हमारे स्पेशल कॉप्स ने हाल में एक परेशान महिला के 54वें फ्लोर से कूदने से रोका.

बता दें कि इमारत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश और फिर उन्हें बामुश्किल बचाए जाने के कई मामले सामने आते रहते हैं. हाल में कोलकाता पुलिस ने पुल से कूदकर सुसाइड करने जा रहे 40 साल के एक शख्स को बचाया था. यहां शख्स को पुलिस को बिरयानी और नौकरी दिलाने का वादा किया था. घटना के चलते 30 मिनट कर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया था.

 

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...